हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संगरूर नकली शराब मामलाः शराब की बोतलों में बेचते थे जानलेवा ‘मेथेनॉल’, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Sangrur hooch tragedy: पुलिस के अनुसार इन तीन अलग-अलग एफआईआर में कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें से आठ मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया जा चुका है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गुरलाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड हैं।

विज्ञापन

Sangrur hooch tragedy: संगरूर नकली शराब मामले में पंजाब पुलिस ने रविवार को कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मामले की जांच कर रही SIT का नेतृत्व कर रहे एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गुरिन्दर सिंह ढिल्लों ने कहा कि आरोपी शराब की बोतलों में जानलेवा मेथेनॉल केमिकल बेचते थे। यह केमिकल औद्योगिक यूज में आता है। जिससे पेट में जाने से आंतों में सूजन, नसों का फटना और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है।

नोएडा से खरीदा जाता था मेथेनॉल 

पुलिस के अनुसार मेथेनॉल को नोएडा से खरीदा जाता था। जिसे औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल के बहाने पंजाब लाया जाता था। बता दें संगरूर जिले के कई गांवों में जहरीली शराब पीने से अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दिढ़बा, सिटी सुनाम और चीमा थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन

मामले में 10 लोग नामजद

पुलिस के अनुसार इन तीन अलग-अलग एफआईआर में कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें से आठ मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया जा चुका है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गुरलाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। यह दोनों ही नोएडा से केमिकल लाकर उससे नकली शराब बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 200 लीटर मेथेनॉल केमिकल जब्त किया गया है।

संगीन धाराओं में एफआईआर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में दर्ज एफआईआर में आबकारी एक्ट की सख्त धारा 61-ए लगाई गई है। जिसमें उम्र कैद या मौत की सजा तक का प्रावधान है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब की बोतलें और मार्का खुद ही तैयार करते थे। उन्होंने इसके लिए लुधियाना शहर से मशीनरी खरीदी थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में 4 साल की बच्ची से रेप, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़, इलाके में पुलिस बल तैनात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola