---विज्ञापन---

Punjab Weather: पंजाब में अचानक बढ़ी ठंड! मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में अचानक से ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने पंजाब के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम तेजी के साथ अपना मिजाज बदल रहा है, पंजाब में अचानक से ठंड बढ़ने लगी है। राज्य में सुबह और शाम बहुत ही ज्यादा ठंड पड़ रही है। पंजाब में लोगों अब सर्दी के कपड़े पहनना शुरू कर दिया हैं। मौसम विभाग के मुताबित पंजाब के कई इलाकों में 12 नवंबर के बाद हल्की बारिश होने संभावना है, जिससे ठंड और भी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने पंजाब के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है। विभाग ने बताया कि फिलहाल राज्य में किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही है। कहा जा रहा है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते से ठंड अपना रंग दिखाएगी। वहीं अभी दिन का तापमान 29 और रात का 15.5 डिग्री के करीब होगा। वहीं किसानों द्वारा पराली जलाने की वजह से पंजाब की हवा की AQI खराब हो गई है। इस समय जालंधर का AQI 174 है। विभाग ने कहा कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कुछ उत्तर भारतीय राज्यों में सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘पंजाब के लोग ईद, होली, दिवाली और गुरु पर्व एक साथ मनाते हैं’ समारोह में बोले CM भगवंत मान

इन राज्यों में होगी बारिश

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि अगले 12 घंटों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोन सर्कुलेशन बन रहा है। इसके चलते सोमवार से लेकर अगले 4 दिनों तक तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 11, 2024 01:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola