Punjab Schools Winter Vacation Extend: पंजाब में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे भीषण ठंड का कहर भी बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में ठंड के प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी सेंटर्स में सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दिया है। पंजाब सरकार ने सर्दियों की छुट्टियों को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इस बात की जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी है। उन्होंने बताया कि सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देशों के अनुसार, भीषण ठंड को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में सर्दी छुट्टियां 7 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। अब पंजाब के सभी स्कूल 8 जनवरी को खुलेंगे।
शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने X पर पोस्ट इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इस पोस्ट लिखा कि मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों के अनुसार, ठंड के कारण पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियां (स्कूलों में छुट्टियां) रहेंगी। .) किये जाते हैं. आठ जनवरी को सभी स्कूल खुलेंगे। पंजाब में शीतलहर चल रही है और कड़ाके की ठंड के कारण अभिभावक, शिक्षक और छात्र परेशान हैं। इसकी वजह से पंजाब सरकार ने सर्दियों की छुट्टियों को लेकर ये बड़ा फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: भगवंत मान सरकार ने पिछड़े समुदायों को 2024 में दिए कई तोहफे; जिनके साथ आगे बढ़ेगा पंजाब का ये वर्ग
आंगनवाड़ी केंद्रों की छट्टी भी बढ़ी
इस बीच, सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सर्दी के मौसम के कारण छोटे बच्चों का आंगनवाड़ी केंद्रों में आना बहुत मुश्किल है, जिसे देखते हुए पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 से 6 साल के बच्चों के लिए छुट्टियां 7 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। इससे पहले पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन छुट्टियां कर दी थीं।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
11 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines