Punjab New Governor Gulab Chand Kataria: पंजाब के मनोनीत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मंगलवार को एक औपचारिक जुलूस के साथ राजभवन पहुंचे। अपनी पत्नी अनीता के साथ आगमन पर मनोनीत राज्यपाल कटारिया को पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल कटारिया का स्वागत किया।
पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजभवन में पद की शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान उपस्थित रहे। पदभार संभालने से पहले कटारिया ने चंडीगढ़ के सेक्टर 8 सी में शिव मंदिर में माथा टेका। मंदिर के अध्यक्ष और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और मंदिर कमेटी ने उनका अभिनंदन किया। इससे पहले मंगलवार को कटारिया चंडीगढ़ पहुंचे थे। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को राज्यपाल कटारिया को राजभवन में पंजाब पुलिस की ओर से उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं कटारिया
गुलाब चंद कटारिया राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य भी हैं। वे राजस्थान सरकार के गृहमंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वे ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म राजस्थान के उदयपुर में 13 अक्तूबर 1944 को हुआ था। 1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार छठी राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा और विजयी हुए। गुलाब चंद कटारिया भारतीय जनता पार्टी से एक भारतीय राजनीतिज्ञ भी हैं। क्योंकि इन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है। गुलाब चंद कटारिया ने 11 चुनाव लड़े, जिनमें से नौ जीते हैं। उदयपुर से वे 9वीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। कटारिया पंजाब के 30वें गवर्नर बने हैं।
ये भी पढ़ें- पंजाब में सियासी भूचाल, सुखबीर ने बड़े बादल के साथी रहे 8 नेताओं को पार्टी से निकाला; जानें वजह
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
12 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines