Punjab Maut Ka Khel Video Viral: पंजाब के कपूरथला जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां मौत के खेल के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा ट्रैक्टरों रेस (मौत का खेल) के दौरान हुआ। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, हादसे का वीडियो इतना भयानक है कि उसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे
बेकाबू ट्रैक्टर ने लोगों को रौंदा
जानकारी के अनुसार, यह हादसा कपूरथला जिले के फगवाड़ा के गांव डुमेली में हुआ। यहां मौत के खेल यानी ट्रैक्टर रेस का आयोजन किया गया था। इसी खेल के तहत दो ट्रैक्टरों में रेस लग रही थी, तभी अचानक एक ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ गया और वह बेकाबू हो गया। इसके बाद यह बेकाबू ट्रैक्टर साइड में खड़े हो कर रेस देख रहे लोगों को रौंदता हुआ चला गया और फिर पलट गया। इस हादसे में काफी लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
फगवाड़ा प्रशासन पर उठ रहे सवाल
इस हादसे के बाद अब फगवाड़ा प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं। सवाल है कि जब प्रदेश में इस तरह के खतरनाक मौत के खेल पर पाबंदी लगी हुई है, मेले में इसका आयोजन क्यों हुआ। इस खेल के खतरे को जानते हुए इसके लिए किसने परमिशन दी और क्यों दी। अगर इस खेल की परमिशन नहीं दी गई तो प्रशासन की नाक तले इतना खतरनाक खेल आयोजित कैसे हो गया?
यह भी पढ़ें: सोही परिवार की बहू बनीं पंजाब की मंत्री, शादी के बाद चंडीगढ़ में रहेंगी अनमोल गगन मान
घायलों ने क्या कहा?
इस हादसे में घायल हुए गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टरों की रेस में एक ट्रैक्टर का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार के साथ उनकी तरफ आ गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे जान बचाने के लिए कहीं भागते, उससे पहले ही ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में करीब 5 से 10 लोग घायल हो गए हैं।
संबंधित खबरें
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
54 mins agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
22 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines