12वीं पास है गुरप्रीत सिंह
गुरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही 50 प्रतिशत सब्सिडी पर पराली के प्रबंधन के लिए मशीनें जैसे स्ट्रा रेक और बेलर खरीद कर मौके का पूरा लाभ उठाया। यह प्रगतिशील किसान 12वीं पास है और वह 40 एकड़ जमीन पर खेती करता है, जिसमें 10 एकड़ पर वह खुद खेती करता है, जबकि 30 एकड़ ठेके पर है। उसने संगरूर आर.एन.जी. बायोगैस प्लांट, पंजगराईयां के साथ करारनामा करके पिछले साल 12000 क्विंटल पराली की गांठों की सप्लाई करके लगभग 16 लाख रुपए कमाए थे। अब पंजाब के इस नौजवान किसान ने अपने दोस्त सुखविन्दर सिंह की मदद से दो बेलर और दो रेकस समेत चार नई मशीनें खरीदी है।
एक करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की उम्मीद
इस साल एक करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने की उम्मीद जाहिर करते हुए इस नौजवान किसान ने बताया कि उसने इस सीजन में संगरूर आर.एन.जी. बायोगैस प्लांट, पंजगराईयां को 160 रुपए प्रति क्विंटल और 10 रुपए प्रति गाँठ की ढुलाई के हिसाब से 18 हजार क्विंटल पराली की गांठों की सप्लाई के लिए समझौता सहबद्ध किया है। इसके अलावा उसने पुसव बेलर, मानसा के साथ अमृतसर जिले में 5000 क्विंटल पराली की गांठें मुहैया करवाने के लिए भी समझौता किया है। उसके द्वारा पांच हजार क्विंटल पराली स्थानीय गुर्जर भाईचारे को सप्लाई की जायेगी।
यह भी पढ़ेंः पंजाब दिवस की बहस पर सीएम मान का बड़ा बयान; बोले-हकों से गद्दारी करने वाले अब टल रहे
उसने बताया कि वह अपनी जमीन और आस-पास के गांवों में से लगभग 20,000 क्विंटल गांठें स्टोर करके इसको ऑफ सीजन में लगभग 280 रुपए के हिसाब से पेपर मिलों, बायो-सीएनजी प्लांटों को सप्लाई करेगा। वह मलेरकोटला जिले में करीब 1125 एकड़ में से 18 हजार क्विंटल गांठें एकत्र करेगा।
कृषि मंत्री ने दी बधाई
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिए इस नौजवान किसान को बधाई दी और उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि वह प्रगतिशील किसान गुरप्रीत सिंह से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा पराली को न जलाने सम्बन्धी लोक हित में चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा बनें।
कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा धान की पराली को जलाने की घटनाओं की रोकथाम और फसलों के अवशेष के प्रभावशाली ढंग से प्रबंधन के लिए मौजूदा कटाई के सीजन के दौरान राज्य के किसानों को सब्सिडी पर सरफेस सीडरों समेत लगभग 24,000 सी.आर.एम. मशीनें मुहैया कराई जा रही है।
संबंधित खबरें
सचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
11 hrs agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
1 day agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
3 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days ago2000 स्टूडेंट्स, तोड़फोड़, आगजनी, हाईवे जाम... पंजाब के जालंधर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी में क्यों मचा है बवाल?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines