पंजाब के गुरदासपुर में पिछले दिनों दो पुलिसवालों की हत्या और उसके बाद पंजाब पुलिस द्वारा किए गए 19 साल के युवक के एनकाउंटर के मामले में सेंट्रल एजेंसी शामिल हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल होम मिनिस्ट्री ने सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को इस बारे में इनपुट इकट्ठा करने के निर्देश दिए हैं. बताया जा रहा है कि सेंट्रल होम मिनिस्ट्री और सेंट्रल सिक्योरिटी और इन्वेस्टिगेशन एजेंसियों ने भी इस मामले पर पैनी नजर रखी है, जिससे यह मामला अब और उलझता हुआ दिख रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, होम मिनिस्ट्री ने कहा है कि यह मामला बहुत अहम है क्योंकि यह पंजाब के बॉर्डर इलाके से जुड़ा है, जिसके बारे में जानकारी इकट्ठा की जानी चाहिए. क्योंकि पंजाब के इंटरनेशनल बॉर्डर का पचास किलोमीटर तक का इलाका बीएसएफ के पास है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, होम मिनिस्ट्री ने कहा है कि यह मामला बहुत अहम है क्योंकि यह पंजाब के बॉर्डर इलाके से जुड़ा है और इससे जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जानी चाहिए. बताया जा रहा है कि इस मामले में एनकाउंटर को लेकर पुलिस की दी गई थ्योरी ने सेंट्रल एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है कि पंजाब में कौन मास्टरमाइंड है, जो पाकिस्तान या विदेश में बैठे क्रिमिनल्स पंजाब के युवाओं को गुमराह करने और ऐसे क्राइम करने के लिए अपना रहे हैं. इंटेलिजेंस सूत्रों के अनुसार पंजाब पर कई तरफ से हमला हो रहा है. जहां इस समय पंजाब में गैंगस्टरिज्म की बात हो रही है, वहीं पाकिस्तान में बैठी ISI एजेंसी भी हमारे युवाओं को टारगेट कर रही है, वहीं दूसरी तरफ विदेश में बैठे कुछ कट्टरपंथी भी पंजाब के युवाओं को भड़काकर और लालच देकर खालिस्तान के नाम पर कोई न कोई क्रिमिनल एक्टिविटी करने की प्लानिंग करते रहते हैं.
गौरतलब है कि इन दोनों मामलों को लेकर पंजाब में पहले से ही पॉलिटिक्स गरम है. पंजाब की विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को बड़े जोर-शोर से उठा रही हैं. शिरोमणि अकाली दल, BJP और कांग्रेस स्थानीय पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठा रही हैं. दूसरी तरफ, इस मामले में लोगों का गुस्सा भी बढ़ता दिख रहा है. जहां शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने एनकाउंटर किए गए ASI और युवक के घर पहुंचकर दुख जताया, वहीं पंजाब BJP के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी इन मामलों में बड़े सवाल उठाए हैं. इसके बाद गुरदासपुर से मेंबर पार्लियामेंट और कांग्रेस के दिग्गज नेता सुखजिंदर रंधावा ने भी पीड़ित युवक के घर पहुंचकर अफसोस किया और इन दोनों मामलों की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र भी लिखा है. जिससे आने वाले दिनों में इस मामले में राजनीति और गरमाने की संभावना है.
फिलहाल पंजाब में विपक्ष के दिग्गज नेता बिक्रम मजीठिया, सुखजिंदर रंधावा, सुखपाल खैरा, प्रताप बाजवा यहां कथित एनकाउंटर में मारे गए नौजवान के घर गुरदासपुर के गांव आदिया गए. वहीं पर उन्होंने घटनास्थल को देखा और पीड़ित के घर जाकर वहां पर गलियों में लगे सारे सीसीटीवी कैमरों को देखा, जिनके बारे में आरोप लगाया जा रहा है कि इनकी डीवीआर कथित रूप से पुलिस ने अपने कब्जे में ली हुई है. वहीं पर मारे गए नौजवान का अभी तक परिवार की ओर से पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया गया है. उनका कहना है कि यदि पीजीआई और एम्स के डॉक्टरों की टीम इसका पोस्टमार्टम करती है तो वह करवाएंगे, अन्यथा वह पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे. वहीं पर परिवार द्वारा सिख संगठनों को इकट्ठा होने की अपील भी की जा रही है.
इस मामले को लेकर एक जनहित पिटीशन भी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल हो चुकी है, जिस पर जल्दी ही सुनवाई की संभावना है.
इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस के डी आई जी संदीप गोयल का कहना है कि दो पुलिस कर्मियों की हत्या आई इस आई के इशारे पर की गई थी ओर इसी हत्या के आरोप में ही रणजीत ओर इंद्रजीत गांव आदिया को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद कथित पुलिस मुकाबले की बात सामने आई थी वही पर इस मामले में तीसरा आरोपी दिलावर जो फरार चल रहा था उसको भी गिरफ्तार किया गया है जो इस ममाले में उसने इंदरजीत ओर रणजीत का नाम लिया है जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही है.
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
6 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
1 day agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
2 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
3 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
4 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines