रूपनगर: पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाके से खबर आई है कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सांप ने डस लिया। घटना तीन पुरानी है। हालांकि फिलहाल बैंस की सेहत ठीक है। दरअसल, पंजाब में बाढ़ ने आम आदमी को बुरी तरह परेशान कर रखा है। इन हालात से जूझ रहे लोगों का दर्द समझने और इससे निपटने के लिए प्रदेश की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने मंत्री-विधायकों को बाढ़ग्रस्त इलाकों में उतार रखा है। इसी दौरान बैंस के साथ यह घटना घटी।
बता दें कि शनिवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर एक पोस्ट डाली है। इस पोस्ट में बैंस ने बताया है, ‘ईश्वर की असीम कृपा से मेरे हलके श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ से बने हालात अब काफी अच्छे हैं। 15 अगस्त को जब मुझे विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जलभराव की जानकारी मिली तो मैंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और दिन-रात लोगों की सेवा में लग गया’।
<
>
इसके आगे बैंस ने लिखा, ‘तीन दिन पहले राहत कार्य के दौरान गुरु साहिब जी की बख्शी सेवा करते समय मेरे पैर में एक जहरीले सांप ने काट लिया। इलाज के दौरान ही मैं अपने लोगों की सेवा में लौट आया। ईश्वर की कृपा, आशीर्वाद, प्रार्थना और आप सभी की दुआओं की बदौलत अब मैं पूरी तरह ठीक हूं। जहर से होने वाली सूजन कम हो रही है। सभी मेडिकल परीक्षण अब सामान्य आए हैं। सभी के प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ने मुझे सदैव शक्ति और साहस दिया है’।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से हालात काफी बिगड़े हुए हैं। इसका असर पंजाब पर भी पड़ा है। भाखड़ा बांध और पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के चलते प्रदेश के 7 जिलों रूपनगर, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और गुरदासपुर में पड़ते 89 गांव बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
5 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines