हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं बहुत भावुक व्यक्ति हूं, मैं सिर्फ लोगों के चेहरे पर खुशी लाना चाहता हूं', चुनाव प्रचार में बोले पंजाब CM मान

Punjab CM Bhagwant Mann in Jalandhar West Bypoll: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों जालंधर वेस्ट के उपचुनाव के प्रचार में काफी बीजी है। हाल ही में उन्होंने कहा कि वह एक भावुक व्यक्ति हैं…

विज्ञापन

Punjab CM Bhagwant Mann in Jalandhar West Bypoll: पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने वाले है। इस उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोर-शोर के साथ प्रचार प्रसार किया है। 8 जुलाई चुनाव के प्रचार की आखिरी तारीख थी। प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना पूरा दम दिखाया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी AAP के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के समर्थन में जमकर प्रचार किया। सीएम मान ने इस चुनाव को लेकर आखिरी दिन कई जनसभाओं और रैली में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि ‘वह एक भावुक व्यक्ति हैं, वह सिर्फ लोगों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी लाना चाहते हैं।’

‘मैं भावुक व्यक्ति हूं’

इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि जालंधर उनकी कर्मभूमि है, यहां के विकास से जुड़ी हर चीज पर वह साइन करने के लिए तैयार है। इसके अलावा सीएम मान ने कहा कि वह एक भावुक व्यक्ति हैं, वह सिर्फ लोगों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी लाना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप मोहिंदर भगत को विधायक बनाएंगे तो मैं उन्हें मंत्री बनाऊंगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर कौर के बेटे पर जमीन घोटाले का आरोप, AAP ने पेश किए सबूत

कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। सीएम मान ने आगे कहा कि भगवान सब कुछ अच्छे के लिए ही करता है, इसलिए एक भ्रष्ट व्यक्ति ने खुद ही विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। अब जालंधर को एक ईमानदार विधायक मिलेगा। मोहिंदर भगत नाम से ही नहीं स्वभाव से भी भगत हैं, वह एक ईमानदार और नेक दिल वाले नेता हैं। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल जैसी पार्टियां और सुखबीर बादल जैसे नेता AAP की ईमानदारी का मुकाबला नहीं कर सकते है, हम लोग मेहनती हैं। AAP के नेता आम लोगों के परिवारों से आते हैं और वे लोगों के बीच रहकर उनके लिए काम करते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola