हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-'एक साल में दी 28873 नौकरियां, जो पिछली सरकारों से कहीं अधिक' 

विज्ञापन
bhagwant mann

अमित पांडेय, चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि कहा कि मेरी ईमानदार और संजीदा सरकार ने एक वर्ष में ही नौजवानों को 28,873 नौकरियाँ दीं, जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने पहले वर्ष में लगभग आठ हज़ार नौकरियाँ दीं थीं।

नौजवानों को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिलें

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी नौकरियां दूर का सपना थे, जबकि हमारी सरकार ने यह बात यकीनी बनाई कि नौजवानों को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिलें, जिसके लिए एक पारदर्शी ढांचा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में उत्साह और समर्पण के साथ जनता की सेवा की भावना की कमी थी, जिस कारण यह नौकरियाँ नौजवानों से दूर थी। वह म्यूंसिपल भवन में एक समारोह में बोल रहे थे।

रोजगार के नए मौके खोजे

भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार बनने के एक वर्ष के अंदर ही उन्होंने मेरिट के आधार पर योग्य नौजवानों को 28,873 नौकरियां दीं हैं। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि यह म्यूंसिपल भवन ऐसे कई मौकों का गवाह है, जिनमें नौजवानों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां मिलीं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार की नौजवानों की भलाई और उनके लिए रोजगार के नए मौके सृजन करने की वचनबद्धता झलकती है।

विज्ञापन

ड्यूटी को पूरी लगन से करें युवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ‘ड्यूटी को फ़र्ज़’ समझें और इसको पूरी लगन, समर्पण और मेहनत से निभाएं। नौकरियां हासिल करके राज्य सरकार में नये भर्ती हुए मुलाजिमों को मुबारकबाद देते हुये उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि वे अब राज्य सरकार के परिवार के नये मैंबर बने हैं। भगवंत मान ने कहा कि अगर यह नौजवान राज्य की पुरातन शान बहाल करने वाली मुहिम का हिस्सा बनेंगे तो इतिहास में उनका नाम सुनहरी अक्षरों में लिखा जायेगा।

हर क्षेत्र में अपनी काबिलीयत का सबूत दिया

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाबी जन्म से ही अग्रणी स्वभाव वाले होते हैं क्योंकि उनको उद्यमी और नेतृत्व करने के गुणों की बख्शीश होती है। उन्होंने कहा कि इन गुणों के कारण ही पंजाबियों ने हमेशा ही विश्व भर में अपना अलग स्थान बनाया है। भगवंत मान ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाबी उद्यमियों ने छोटे-छोटे और अलग विचारों से बड़े साम्राज्य कायम किये हैं और हर क्षेत्र में अपनी काबिलीयत का सबूत दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola