Punjab Govt Big Initiative For Animals Health Care: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के लोगों के साथ- साथ यहां के जानवरों का भी ध्यान रख रही है। इसी के तहत पंजाब सरकार राज्य में पालतू जानवरों और पशुओं के लिए आरामदायक माहौल में सुनिश्चित करने के लिए एक पहल की है। राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य प्रदेश के 6 पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिकों (Veterinary Polyclinics) में इनडोर सेवाएं जल्द ही शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी प्रदेश के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने दी है।
जानवरो को भी मिलेगी मेडिकल सुविधा
मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि जानवरो की मेडिकल सुविधाओं में सुधार के लिए 1.85 करोड़ रुपये से अधिक का फंड रिलीज किया गया है। इसके अलावा पटियाला, अमृतसर, बठिंडा, संगरूर, गुरदासपुर और लुधियाना में पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिकों में इनडोर सेवाएं शुरू करने के लिए उपकरण भी दिए जा रहे हैं। इन पॉलीक्लिनिक द्वारा जल्द ही पालतू जानवरों और पशुओं को तीव्र बीमारी प्रबंधन, सर्जरी, पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल, लैब टेस्ट, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधाओं सहित कई तरह की इनडोर सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान, पशुओं को बकरी चेचक, खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए 2 फेज में 126.22 लाख डोज मुफ्त में दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब सिविल सचिवालयों में विजिटर पास के लिए अब नहीं लगेंगी लंबी लाइन, DGR ने की E-Pass की सुविधा शुरू
वेटरनरी ऑफिसर की भर्ती
मंत्री खुडियां ने बताया कि राज्य के पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए 11.81 करोड़ रुपये की लागत से फ्रोजन सेक्सड सीमन (केवल मादा बछिया पैदा करने के लिए) की 1,75,000 खुराकें खरीदी गई हैं। उन्होंने बताया कि पशुपालकों को बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 326 नए पशु चिकित्सा अधिकारियों, 538 पशु चिकित्सा निरीक्षकों तथा 59 ग्रुप सी के पदों को भरा गया है और 405 और वेटरनरी ऑफिसर की भर्ती अभी प्रोसेस में है।
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
6 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
1 day agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
2 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
3 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
4 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines