Punjab Bhagwant Mann Govt: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मान सरकार की हमेशा यही कोशिश रहती है कि पंजाब के लोगों को सरकारी सुविधाओं के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर कम से कम या फिर न ही लगाने पड़े। इसी के तहत मान सरकार ने सरकार से नागरिक (जी2सी) सेवाओं की परेशानियों को खत्म करने और सुविधाजनक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दरअसल, मान सरकार ने शासन सुधार विभाग (DGR) के पटवारियों को ई-गवर्नेंस सिस्टम में शामिल कर दिया है। इस बात की जानकारी प्रशासनिक सुधार और शिकायतें मंत्री अमन अरोड़ा ने दी है।
ई-गवर्नेंस सिस्टम में शामिल हुए पटवारी
पटवारियों को ई-गवर्नेंस सिस्टम में शामिल करने से प्रदेश की जनता को घर बैठे ही ज्यादातर वेरिफिकेशन सर्विस की सुविधा मिलेगी। इससे लोग घर पर ही ऑनलाइन जाति, निवास, वृद्धावस्था पेंशन योजना और आय प्रमाण पत्र जैसे प्रमाण पत्र के लिए अप्लाए कर सकते हैं। मंत्री अमन अरोड़ा ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि ऑनलाइन वेरिफिकेशन के लिए सभी पटवारियों की लॉगइन आईडी बना दी गई है। मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पटवारियों को ऑनलाइन सिस्टम में शामिल करने से आवेदकों को वेरिफिकेशन रिपोर्ट पर पटवारी मुहर लगाने और हस्ताक्षर करवाने के लिए अब दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘इतना बिजी रहते हैं परिवार को टाइम कैसे देते हैं?’, जब पंजाब CM मान से पत्रकार ने पूछा सवाल
घर बैठे होगा वेरिफिकेशन
मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि आवेदक को अपना आवेदन जमा करने के बाद अगर उसे वेरिफिकेशन की जरूरत होगी तो संबंधित कार्यालय द्वारा आवेदन को संबंधित पटवारी को ऑनलाइन फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि यह ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम जरूरी कागजी कार्रवाई को खत्म करने के अलावा आवेदकों के बोझ को कम करने के लिए डिजाइन की गई है।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
3 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
4 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
4 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
4 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
5 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
6 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
7 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines