'भोले युवकों को Terrorist बनाता था'; खालिस्तानी आतंकी लखबीर के साथी परमजीत ढाडी के चौंकाने वाले खुलासे

Paramjit Dhadi Inside Story: पंजाब पुलिस ने आतंकवादियों की भर्ती करने, फंडिंग और सहायता करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) गौरव यादव ने दी।

Paramjit Dhadi

Paramjit Dhadi

विज्ञापन

Khalistani Terrorist Paramjit Dhadi Inside Story: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर आतंकवाद के विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत आज स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने आतंकवादी लखबीर ढाडी के करीबी साथी परमजीत सिंह उर्फ पंजाब सिंह उर्फ ढाडी को गिरफ्तार किया। उसे अमृतसर के श्री गुरु राम दास हवाई अड्डे से दबोचा गया। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने आतंकवादियों की भर्ती करने, फंडिंग और सहायता करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया। यह जानकारी पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) गौरव यादव ने दी।

 

विज्ञापन

सजा पूरी करने के बाद दोबारा आतंकी गतिविधियां करने लगा

DGP गौरव यादव ने बताया कि परमजीत सिंह, एक ब्रिटिश नागरिक है। इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) का संस्थापक मेंबर है, जो 90 के दशक में पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। 2003 में उसको गिरफ़्तार कर लिया गया था। वह आतंकवादी गतिविधियों से सम्बन्धित मामलों में दोषी पाया गया था और उसे सजा भी हुई थी, लेकिन सजा पूरी होने के बाद वह वापस आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया। 2021 में परमजीत ढाडी का नाम पंजाब में ISYF कैडर का पुनर्गठन करने वालों में शामिल पाया गया, जो पंजाब में शान्ति और सद्भावना को भंग करने के लिए फंड और आतंकवादी हार्डवेयर का इंतज़ाम करता था।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

N24 Whatsapp Group

परमजीत के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

DGP ने बताया कि ढाडी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया। AIG (SSOC) अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान ने बताया कि परमजीत ढाडी को इमीग्रेशन अधिकारियों ने सोमवार को श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट, अमृतसर से उस समय हिरासत में लिया, जब वह पंजाब सिंह के नाम वाले ब्रिटिश पासपोर्ट पर यूके जाने के लिए जहाज़ में सवार हो रहा था। पुलिस की तरफ से ढाडी को गैर कानूनी गतिविधियां (निवारण) एक्ट (UAPA) की धाराओं 13, 16, 17, 18, 18-बी और ग़ैर-कानूनी गतिविधियां निवारण एक्ट की धारा 20, विस्फोटक एक्ट की धारा 3, 4, 5 हथियार एक्ट की धारा 25, NDPS एक्ट की धारा 21, 25, 27-ए और 29 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 120, 120-बी के तहत दर्ज FIR पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को टेररिज्म से जोड़ता

उन्होंने बताया कि प्राथमिक पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि ढाडी लखबीर सिंह ढाडी के लगातार संपर्क में था। पाकिस्तान अक्सर आता-जाता था और ढाडी के निर्देशों पर वह सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का प्रयोग करते हुए नौजवानों की पहचान करता था और उनको आतंकवादी गतिविधियों का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ