हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Operation Sindoor: चंडीगढ़ में मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द, आपात स्थिति में तैयार रहने के मिले निर्देश

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए चंडीगढ़ में AAMs और UAAMs में तैनात सभी चिकित्सकीय कर्मचारियों और अधिकारियों की अगले आदेश तक किसी भी तरह की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन

Operation Sindoor: पहलगाम हमले का जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने 6 मई की देर रात ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया था। इसके बाद से ही पूरा देश हाई अलर्ट पर है। इस बीच चंडीगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने भी अपने सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। साथ ही, उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि आपातकालीन ड्यूटी के लिए 24/7 तैयार रहें। अगर कहीं भी और कभी भी ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है, तो उन्हें तुरंत रिपोर्ट करना होगा।

जारी हुआ ऑफिशियल नोटिफिकेशन

यह नोटिफिकेशन 7 मई, 2025 को मिशन स्वास्थ्य निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चंडीगढ़ यू.टी. द्वारा जारी किया गया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन में 3 जरूरी निर्देश दिए गए हैं:-

विज्ञापन
  • किसी भी तरह की छुट्टी अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है। आपातकालीन ड्यूटी के लिए 24X7 तैयार रहें।
  • अगर कहीं भी और कभी भी ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है, तो उन्हें तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करना चाहिए।
  • उन्हें 24X7 फोन पर उपलब्ध रहना चाहिए और कॉल का तुरंत जवाब देना चाहिए अन्यथा सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

सभी के लिए जरूरी है निर्देशों का पालन

जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि मेडिकल स्टाफ का 24×7 ऑन कॉल रहना जरूरी होगा। अगर किसी स्टाफ को फोन किया जाता है, तो उसे तुरंत रिस्पांस देना होगा। ऐसा नहीं किया गया, तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द करने के पीछे भारत के पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक करना और आतंकी ठिकानों को तबाह करना है।

ये भी पढ़ेंः ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना पर फिर हमला, BLA ने उड़ाई 12 जवानों से भरी गाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola