ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना पर फिर हमला, BLA ने उड़ाई 12 जवानों से भरी गाड़ी

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना पर फिर से हमला किया है। BLA ने पाकिस्तानी सेना के वाहन पर IED अटैक किया है। इस हमले में पाक सेना के 12 जवानों की मौत की जानकारी सामने आई है।

Pakistan Baloch Liberation Army

Pakistan News: पाकिस्तान इस समय दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ भारत की एयर स्ट्राइक, तो दूसरी पाकिस्तानी सेना पर बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में पाक सेना के करीब 12 सैनिक मरे हैं। जानकारी के मुताबिक, BLA ने पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर किया IED से हमला किया है। मरने वाले 12 लोगों में एक सेना के अधिकारी का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन

12 सैनिकों की मौत

पाकिस्तानी सेना और बलूच लिबरेशन आर्मी के बीच लंबे समय से जंग चली आ रही है। बीते कुछ दिनों में BLA ने पाक सेना पर कई हमले किए, जिसमें बहुत से सैनिकों के मरने का दावा किया गया। भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना पर एक और हमला हुआ है, जिसमें 12 जवानों की मौत हुई है। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज की गाड़ी को उड़ाने की जिम्मेदारी पाकिस्तानी बलोच लिबरेशन आर्मी ने ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में पाकिस्तान के बोलन जिला स्थित अमीर पोस्ट और अली खान बेस के बीच सेना की गाड़ी पर हमला किया है।

विज्ञापन

पहले भी हुए हमले

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बीते दिन एक और हमले की जिम्मेदारी ली है। जिसमें कहा गया कि उन्होंने दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तान सेना के 14 जवानों को मार गिराया है। पहला हमला बोलन के माच इलाके में शोरकंद क्षेत्र में हुआ। यहां पर पाकिस्तानी सेना के काफिले पर रिमोट कंट्रोल IED से हमले को अंजाम दिया गया। इसके पहले पाकिस्तान और PoK के क्षेत्रों पर भारत ने एयर स्ट्राइक की, जिसमें आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ