हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन है फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला NRI? गुनाह कबूला और फॉर्च्यूनर कार भी जब्त

मैराथन रनर फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद उसने जुर्म स्वीकार कर लिया है। जालंधर से नरेंद्र नंदन की रिपोर्ट

विज्ञापन

पंजाब के गौरवमान और सबसे उम्रदराज मैराथन फौजा सिंह को बीते दिन एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से टक्कर लगने के बाद उनकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। इस मामले में जालंधर पुलिस ने सुलझा लिया है। बीती रात पुलिस ने इस मामले में 30 साल के एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद कर ली गई। जालंधर के करतारपुर में स्थित दासूपुर गांव का रहने वाला अमृतपाल सिंह ढिल्लों पुत्र सुखवंत सिंह को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

कौन है NRI अमृतपाल सिंह ढिल्लों ?

अमृतपाल सिंह ढिल्लों हाल ही में कनाडा से पंजाब लौटा था। पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले वह कपूरथला के एक गांव में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक व्यापारी है। वहां लंबा टाइम बिताने के बाद कनाडा में भारत आया था।

विज्ञापन

कैसे आरोपी पकड़ा गया? 

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क द्वारा बनाई गई टीम ने कुछ गाड़ियां लिस्ट आउट की थी। जिन में से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की पहचान देर शाम कर ली गई थी। बीती शाम  पुलिस को संदिग्ध फॉर्च्यूनर का नंबर साफ हो गया। तब नंबर से पता चला कि गाड़ी कपूरथला के अठौली गांव के रहने वाले वरिंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड थी।

जिसके बाद जालंधर पुलिस की टीमें कपूरथला रवाना होकर वरिंदर के यहां पहुंचीं। वरिंदर सिंह से पूछताछ में पता चला कि कनाडा से आए एक एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों ने उनकी कार खरीदी थी। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि अमृतपाल के पिता का निधन हो चुका है। उसकी 3 बहनें हैं और उसकी मां कनाडा में रहती है।

विज्ञापन

वारदात के बाद करतारपुर पहुंचा था आरोपी

बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली थी। इस हादसे के बाद आरोपी अपने करतारपुर स्थित गांव गया था। वह जालंधर तक भी नहीं आया, बल्कि अलग-अलग गांव होकर करतारपुर निकल गया था।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर बताया कि वह अपना फोन बेच कर लौट रहा था। तब यह सारी घटना हुई। तब उसे नहीं पता था कि बुजुर्ग फौजा सिंह हैं, जो उसकी गाड़ी से टकरा गए थे। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  114 साल के फौजा सिंह को ‘डंडा’ क्यों कहते थे लोग? पढ़ें लेंजेडरी मैराथन रनर बनने की कहानी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola