News24 Punjab Conclave 2026: पंजाब के विकास और भविष्य के रोडमैप पर चर्चा करने के लिए AAP की भगवंत सरकार आज एक पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन कर रही है. यह सम्मेलन मोहाली के होटल रेडिसन रेड में चल रहा है, जिसमें पंजाब के विकास, शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग और भविष्य के रोडमैप पर संवाद करके मंथन किया जाएगा. चीफ गेस्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं. उनके अलावा कई कैबिनेट मंत्री और कई दिग्गज हस्तियां भी बतौर मेहमान इसमें शिरकत करेंगी.
वहीं, आज News24 के मशहूर एंकर मानक गुप्ता के साथ हरपाल सिंह चीमा, वित्त मंत्री शामिल हुए हैं. इस दौरान पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.
सवाल- पहली गारंटी पूरी करने का दावा किया
हरपाल चीमा ने बताया कि पंजाब का बॉर्डर 555 किलोमीटर पाकिस्तान से लगता है. पहली गारंटी के तौर पर एक्स सर्विसमैन को वादा किया था कि सम्मान के तौर पर एक करोड़ की सम्मान राशि देंगे. यह वादा पूरा किया गया है, अगर पंजाब के जवान सरहद पर शहीद होते हैं. 3 महीने के अंदर यह वादा पूरा किया गया था.
सवाल- आपने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद हर महिला के खाते में 1000 रुपये देने का?
इस सवाल के जवाब में पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा, ‘हमने वादा किया था कि 18 साल से ऊपर की महिला और युवतियों के खाते में देंगे. इसमें जनरल कैटगरी की महिलाओं को 1000 और जो पिछड़े और SC/ST समुदाय से आती हैं उन्हें 1500 रुपये दिए जाएंगे. पिछली कैबिनेट में फैसला लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं.’
सवाल- पंजाब में सरकार अरविंद केजरीवाल चलाते हैं या भगवंत मान?
हरपाल चीमा ने इस सवाल के जवाब में बताया कि अरविंद केजरीवाल सलाहकार हैं. सरकारी भगवंत मान की है तो वही चलाएंगे. मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस दिल्ली मॉडल हैं. प्राइवेट स्कूल छोड़ सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे. दिल्ली मॉडल पंजाब में अपनाया गया है, लेकिन फैसले भगवंत मान ही लेते हैं.
सवाल- बीजेपी को प्रतिद्वंदी मानते हैं?
इस सवाल के जवाब में हरपाल चीमा ने बताया कि बेअदबी के खिलाफ कानून भगवंत मान सरकार ने बनाया. बीजेपी ड्रामा करती है. नायब सैनी पगड़ी पहनकर पंजाब आकर नाटक करते हैं. पंजाब के लोग ड्रामेबाजों को स्वीकार नहीं करेंगे.
सवाल- सीटों के लिहाज से कोई भविष्यवाणी करना चाहते हैं?
इस सवाल के जवाब ने मंत्री चीमा ने कहा हमारा इस बार का आकंड़ा 100 पार होगा. भाजपा के खाते में 1-2 सीटें आ सकती हैं.
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
1 day agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
6 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
7 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
7 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
7 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
8 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines