पंजाब कांग्रेस में महाभारत लगातार जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, नवजोत कौर की कांग्रेस के अंदर से ही घेराबंदी शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता नवजोत कौर को लीगल नोटिसों के जरिए घेरने में लगे हुए हैं.
सबसे पहले गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा ने लीगल नोटिस भेजा है. कांग्रेस के तरणतरन से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उमीदवार कर्णवीर बुर्ज ने भी नोटिस भेजा है.
वहीं, अकाली दल से कांग्रेस में शामिल होने वाले अनिल जोशी ने भी अपने खिलाफ बोलने पर नवजोत कौर को लीगल नोटिस भेजने की बात कही है.
इसके साथ ही तरनतारन के जिला अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर ने भी नवजोर कौर को नोटिस भेजा है.
नवजोतकौर ने निकाली भड़ास
आज फिर से नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला किया. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि यह नोटिस उस प्रधान से मिला है जिसकी पार्टी में कोई मानता नहीं है और वह उन्हें पार्टी का प्रधान नहीं मानती.
नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, ‘उनकी इस मसले पर पार्टी से दिल्ली में सीधी बात हो रही है. उनके साथ ए आई सी सी 90 प्रतिशत है तो पंजाब में कांग्रेस 70 प्रतिशत है.’
नवजोत कौर सिद्धू ने एक बार फिर दोहराया कि ‘वह पार्टी में भ्रष्टाचारियों और चोरों का साथ नहीं देंगी. उन्होंने कुछ शर्ते रखी हैं कि चार-पांच लोग पार्टी को बर्बाद और हाशिया पर लेकर आ रहे हैं. नवजोत कौर सिद्धू ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा पर भी हमला बोला है.’
नवजोत कौर ने कहा कि ‘सुखजिंदर सिंह रंधावा बताएं कि उन्होंने इतनी फार्मलेंड की प्रॉपर्टी कैसे बनाई? उसके अलावा अभी हुए उपचुनाव में वह अपनी पत्नी को चुनाव तक नहीं जीता पाए. राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में रंधावा ने पैसे लेकर टिकटों का आवंटन किया.’
नवजोत कौर सिद्धू ने यह भी आरोप लगाया कि सुखजिंदर सिंह रंधावा के गैंगस्टर के साथ संबंध है.
अपने बयान पर क्या बोलीं नवजोत कौर
नवजोत कौर ने अपने बयान पर भी सफाई दी और कहा कि उन्होंने कभी भी 500 करोड़ मुख्यमंत्री के पद की बात नहीं की.
बेशक नवजोत कौर को कल पंजाब कांग्रेस से सस्पेंड कर दिया गया और सुखजिंदर रंधावा ने तो उसको अपने ऊपर पर लगाए आरोपों को लेकर कानूनी नोटिस तक भेज दिया है. इसके साथ ही नवजोत कौर को कांग्रेस के अंदर से भी घेरने की रणनीति पर काम करना शुरू हो गया है.
कर्णवीर सिंह बुर्ज जिनके बारे में नवजोत कौर ने आरोप लगाया था कि उससे पैसे लेकर तरनतारन से विधानसभा टिकट दिया गया जिसके बाद कर्णवीर बुर्ज ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया और आज नवजोत कौर को कानूनी नोटिस भेज दिया गया है.
वहीं अमृतसर शहरी के जिला प्रधान मिट्ठू मदान जिन्हें कभी नवजोत कौर सिद्धू का खास माना जाता था और अब उसने भी नवजोत कौर सिद्धू को न बोलने की नसीहत दी है.
इसके बाद नवजोत कौर सिद्धू ने अनिल जोशी के खिलाफ भी कहा कि वह कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे है और अनिल जोशी भी पैसे देकर कांग्रेस में आए है और वह अब अकाली दल में जाने के लिए सोचने लगे हैं. जिसके बाद अनिल जोशी ने कहा कि वह उनका सत्कार करते हैं तो अब उन्होंने उनके ऊपर क्रिमिनल डिफामेशन का नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है और उन्होंने कहा है कि जो बयान उन्होंने दिया है उसके ऊपर माफी मांगे.
वहीं, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर नवजोत कौर द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने की मांग की है कि जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे उनकी मुख्यमंत्री जांच क्यों नहीं करवा रहे.
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
1 day agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
2 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
2 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
2 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
3 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
3 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
4 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
5 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
6 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines