Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पंजाब

मूकदर्शक पुलिस! कोर्ट में गवाही देकर लौट रही महिला पर तलवारों से हमला

Firozpur: पंजाब के फिरोजपुर में चार बदमाशों ने एक पचास वर्षीय महिला पर तलवार से वार कर उसे घायल कर दिया। बाइक पर आए चार सवारों ने महिला के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कोर्ट में गवाही देकर लौट रही थी महिला महिला सोमवार को कोर्ट में किसी मामले की […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Feb 21, 2023 11:33
Firozpur News

Firozpur: पंजाब के फिरोजपुर में चार बदमाशों ने एक पचास वर्षीय महिला पर तलवार से वार कर उसे घायल कर दिया। बाइक पर आए चार सवारों ने महिला के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

कोर्ट में गवाही देकर लौट रही थी महिला

महिला सोमवार को कोर्ट में किसी मामले की गवाही देकर घर लौट रही थी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी जीएस चीमा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचा दिया है।

---विज्ञापन---

घटनास्थल पर मौजूद थी पुलिस

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला बस पकड़ने के लिए बाज चैक पर इंतजार कर रही थी। उसी समय बाइक पर सवार होकर चार बदमाशों ने उस पर तलवारों से हमला कर दिया। महिला के सिर, बाजू व शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई हैं। लोगों के अनुसार घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन वारदात के दौरान एक बार भी पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव नहीं किया। मौका पाकर पुलिसकर्मी वहां से खिसक गए।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 21, 2023 11:33 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.