Ex Minister Of Ludhiyana Jagdeesh Singh Garcha Robbed : पंजाब के Ex Minister जगदीश सिंह गरचा लुधियाना में डकैती के एक संदिग्ध मामले में घर पर बेहोश पाए गए हैं, बताया जा रहा है कि उनके साथ इसमें उनकी पत्नी, बहन और उनकी नौकर भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, शहर के महाराजा रणजीत सिंह नगर इलाके में स्थित घर में तोड़फोड़ की गई और कई कीमती सामान गायब हैं।
गरचा के करीबी मित्र के मुताबिक, परिवार के किसी भी सदस्य ने सुबह दरवाजे की घंटी नहीं बजाई, जिससे संदेह पैदा हुआ। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने चारों लोगो को बेहोश पाया, जिसके बाद पुलिस ने पास के ही अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
घर के ही नौकर पर पुलिस को संदेह
पुलिस को घर के ही एक नौकर पर संदेह है। पुलिस के मुताबिक करीब तीन महीने पहले एक पुरुष नौकर को बिना पुलिस सत्यापन के ही काम पर रखा गया था, जो अब डकैती के बाद से गायब है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उसने रविवार की रात सभी को नशीला भोजन परोसा था जिसके बाद वह नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गया।
किला रायपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं जगदीश सिंह गरचा
ज्यादा जानकारी देते हुए आपको बता दें कि जगदीश सिंह गरचा किला रायपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं। किला रायपुर को अकाली क्षेत्र का गढ़ माना जाता है जहां से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल साल 1997 में यहां से चुनाव लड़ चुके हैं।
प्रकाश सिंह बादल के करीबी रह चुके हैं गरचा
किला रायपुर से दो बार के विधायक गरचा, पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के करीबी रह चुकें हैं। उन्होंने 2020 में शिरोमणि अकाली दल का साथ छोड़ दिया था। वह अकाली दल में मंत्री भी रहे।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
3 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
4 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
4 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
4 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
5 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
6 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
6 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
7 days agoनशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines