Punjab News: मॉनसून सीजन के मद्देनजर मान सरकार का बड़ा एक्शन, फॉगिंग और लार्विसाइड छिड़काव का दिया निर्देश
Edited By Amit Kasana

बलकार सिंह
Edited By Amit Kasana

बलकार सिंह
चंड़ीगढ़: मॉनसून सीजन के मद्देनजर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फॉगिंग और लार्विसाइड छिड़काव करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा गुरुवार को लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह ने बरिश व बाढ़ के मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से मीटिंग की।
मीटिंग में लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह ने नगर निगमों/परिषदों को बरसती पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगे मंत्री ने ड्रेनेज सिस्टम की साफ-सफाई पर जोर दिया। मंत्री ने निचले स्थानों से पानी निकालने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए भी तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मीटिंग में लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह ने पानी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार फॉगिंग और लार्विसाइड का छिड़काव करने को भी कहा है। इससे पहले गुरुवार दिन में मंत्री बलकार सिंह ने लोहियां से सटे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और यहां लोगों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लोगों के साथ संकट की इस घड़ी में पूरी तरह से खड़ी है और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आर्मी की टीमों को तैनात किया गया है, जोकि दिन-रात लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालने का काम कर रही हैं।
मंत्री बलकार सिंह ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए सभी जिलों को फंड्स भी जारी कर दिए गए हैं ताकि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए फंड्स और संसाधनों की कोई कमी नहीं है और जल्द ही हम सब मिलकर इस चुनौती से पार पा लेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: