पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री खुद मैदान पर उतरे

Disaster Management Minister Bram Shankar Zimpa

Disaster Management Minister Bram Shankar Zimpa

विज्ञापन
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट साथियों को हालिया बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थिति के दौरान लोगों की जान-माल की रक्षा करने का निर्देश दिया। इसके बाद बुधवार को राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर ज़िले के टांडा और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव कामों का जायज़ा लिया।

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ 

इस दौरान वह स्वयं किश्ती में बैठ कर पानी से प्रभावित गांवों में गए और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब सरकार की पहल पानी से प्रभावित गाँवों के लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा जोड़ कर खड़ी है। उड़मुड़ विधान सभा हलके के दौरे के दौरान बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल और डिप्टी कमिशनर कोमल मित्तल भी उनके साथ मौजूद थे।

जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए चौकस

जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की हिदायतों पर ज़िले के बाढ़ प्रभावित गाँवों में बचाव कार्य जंगी स्तर पर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज़िले में एन. डी. आर. एफ और एस. डी. आर. एफ की टीमें फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के काम में लगी हुईं हैं। फ़िलहाल समूचा ज़िला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए चौकस है और दिन-रात काम कर रहा है।

हर संभव सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रयास किए 

जिम्पा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बरसात के कारण पौंग डैम के पानी का स्तर काफ़ी बढ़ गया था, जिस कारण ब्यास दरिया का पानी गाँवों में दाखि़ल हो गया है। उन्होंने अपील की कि दरिया किनारे बसे गाँवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर या प्रशासन द्वारा बनाये राहत कैंपों में चले जाएँ। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ज़िला प्रशासन की तरफ से राहत कैंपों में हर संभव सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, जहाँ लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ