पंजाब के कपूरथला में 6 और आम आदमी क्लीनिक होंगे स्थापित
Edited By Amit Kasana

Balkar singh
Edited By Amit Kasana

Balkar singh
चंडीगढ़: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के क्षेत्र में नए मील पत्थर स्थापित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के 664 आम आदमी क्लीनिकों के द्वारा अब तक 51 लाख से अधिक लोग स्वास्थ्य सुविधाएं ले चुके हैं।
दरअसल, करतारपुर रोड पर गुरू नानक पेशेंट केयर सेंटर का उद्घाटन कार्यक्रम था। इस दौरान निकाल मंत्री ने मुफ़्त मेडिकल चैकअप कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला हर तरह का योगदान और सहयोग बहुत सराहनीय है, जो लोगों को ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में सहायक होता है।
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के हर इलाके में आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत के साथ लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान की गई है, जहां उनके 40 तरह के टैस्ट और 80 तरह की मुफ़्त दवाओं का उपयुक्त प्रबंध किया गया है।
मंत्री ने आगे बताया कि आम आदमी क्लीनिकों की स्थापित होने के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा बड़े और छोटे शहरों में सरकारी अस्पतालों के बुनियादी ढांचे और आधुनिक तकनीकों की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों के लिए मानक इलाज सुनिश्चित बनाया जा सके।
मंत्री ने बताया कि कपूरथला जिले में 6 और नये आम आदमी क्लीनिक स्थापित किएजा रहे हैं, जिनमें से 4 भलत्थ सब डिविजऩ, 1 फगवाड़ा और 1 गांव बलेरखानपुर में लोगों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों की स्थापति के साथ लोगों को अपने घरों के नज़दीक ही रूटीन के इलाज और टेस्टों की सुविधा मिल जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: