---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे 122 राहत शिविर, 14936 लोगों को निकाला गया सुरक्षित

Chandigarh News : पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सरदार हरदीप सिंह मुंडियां ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक कुल 14936 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

---विज्ञापन---

Chandigarh News : पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक कुल 14936 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पूरी मशीनरी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और पंजाब पुलिस के जवान बाढ़ में लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए दिन-रात डटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अमृतसर जिले से 1700, बरनाला से 25, फाजिल्का से 1599, फिरोज़पुर से 3265, गुरदासपुर से 5456, होशियारपुर से 1052, कपूरथला से 362, मानसा से 163, मोगा से 115, पठानकोट से 1139 और ज़िला तरन तारन से अब तक 60 व्यक्तियों को बाढ़ के पानी से सुरक्षित निकाला गया है।

राहत शिविरों में 6582 व्यक्तियों को ठहराया गया

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि जैसे-जैसे निकाले गए लोगों की संख्या बढ़ रही है। उसी अनुसार राहत शिविरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इस समय राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में 122 राहत शिविर चल रहे हैं। जिनमें 6582 व्यक्तियों को ठहराया गया है। मंत्री ने बताया कि अमृतसर में 16, बरनाला में 1, फाजिल्का में 7, फिरोज़पुर में 8, गुरदासपुर में 25, होशियारपुर में 20, कपूरथला में 4, मानसा में 1, मोगा में 5, पठानकोट में 14, संगरूर में 1 और पटियाला में 20 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए हैं कि इन शिविरों में आवश्यक सुविधाओं की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अमृतसर के शिविरों में 170, बरनाला में 25, फाजिल्का में 652, फिरोज़पुर में 3987, गुरदासपुर में 411, होशियारपुर में 478, कपूरथला में 110, मानसा में 163, मोगा में 115, पठानकोट में 411 और ज़िला संगरूर के राहत शिविरों में 60 व्यक्ति ठहरे हुए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- पंजाब में 3 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, बाढ़ को देखते हुए सीएम ने लिया निर्णय

बाढ़ में मोर्चा संभाल रहे जवानों का किया अभार व्यक्त

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने इस दौरान बाढ़ में जान माल की रक्षा के लिए दिन रात डटे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पंजाब पुलिस और समाजसेवी संस्थाओं का इस कठिन समय में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस समय गुरदासपुर में एनडीआरएफ की 6 टीमें और फाजिल्का, फिरोज़पुर, पठानकोट तथा अमृतसर में 1-1 टीम तैनात है। इसी तरह कपूरथला में एसडीआरएफ. की 2 टीमें सक्रिय हैं। कपूरथला, गुरदासपुर, फिरोज़पुर और पठानकोट में सेना, नौसेना और वायुसेना भी मोर्चा संभाले हुए हैं, जबकि बीएसएफ की 1-1 टीम गुरदासपुर और फिरोज़पुर में राहत कार्यों में लगी हुई है। पंजाब पुलिस और फायर ब्रिगेड भी कपूरथला और फिरोज़पुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि इस समय कपूरथला में 15 नावें, फिरोज़पुर में 12 नावें और पठानकोट में 4 नावें लगाई गई हैं, जबकि जहां कहीं भी एयरलिफ्ट की आवश्यकता होती है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

---विज्ञापन---

पंजाब के कुल 1312 गांव हुए बाढ़ से प्रभावित

राजस्व मंत्री ने बताया कि बाढ़ के कारण अब तक पंजाब के कुल 1312 गांव प्रभावित हुए हैं। इनमें अमृतसर के 93, बरनाला के 26, बठिंडा के 21, फतेहगढ़ साहिब का 1, फाजिल्का के 92, फिरोज़पुर के 107, गुरदासपुर के 324, होशियारपुर के 86, जालंधर के 55, कपूरथला के 123, लुधियाना के 26, मालेरकोटला के 4, मानसा के 77, मोगा के 35, पठानकोट के 81, पटियाला के 14, रूपनगर के 2, संगरूर के 22, एसएएस नगर का 1, एसबीएस नगर के 3, श्री मुक्तसर साहिब के 74 और तरनतारन के 45 गांव शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 37 साल की सबसे बड़ी बाढ़, केंद्र पर बरसे जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2025 06:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola