चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से भ्रष्टाचार और नशों जैसी बीमारिओं को जड़ से ख़त्म करने के लिए प्रण को दोहराते हुये प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग ने अच्छी पहल करते हुए सरकारी फाइल कवर के द्वारा सामाजिक बीमारिओं के खिलाफ़ जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। इसी के साथ ही साक्षरता अभियान और पर्यावरण और जल संरक्षण का भी न्योता दिया जा रहा है।
यह जानकारी प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यह निवेकली प्रवृत्ति शुरू करते हुए नये सरकारी फाइल कवर जारी करते हुये दी। कैबिनेट मंत्री और विभाग की विशेष सचिव डा. सेनू दुग्गल की तरफ से यह नये सरकारी फाइल कवर जारी किये गए।
नये जारी किये गए सरकारी फाइल कवर की ख़ासियत यह है कि इन पर भ्रष्टाचार मुकाओ, सुधार लिआओ’, ’नशियां नू जड़ों मुकाओ’, ’हर मनुख लावे रूख’, ’जल है तां कल है’ और ’पढ़ो और पढ़ाओ’ सलोगन लिखे गए हैं जिनसे सम्बन्धित लोगो लगाए गए हैं। इसके इलावा फाइल पर लगाए जाते फलैपर ( जफ़्फ़ू) पर विभाग, शाखा आदि की जानकारी लिखने के लिए कालम रखे गए हैं। इससे पहले हर बार कोई भी सरकारी फाइल तैयार करते समय अलग प्रिंट निकलवा कर लगाना पड़ता था।
मीत हेयर ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि राज्य सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार, नशों के खि़लाफ़ ज़ीरो टॉलरैंस नीति अपनाई गई है। इसके इलावा सरकार की तरफ से पर्यावरण के संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग की तरफ से सभी सरकारी विभागों के लिए प्रतिदिन प्रयोग में आते फाइल कवर प्रकाशित करवाए जाते हैं। विभाग ने फ़ैसला किया है कि सामाजिक बीमारियों के खि़लाफ़ जागरूकता और पर्यावरण के संरक्षण वाले सलोगन फाइलों पर लिखे जाएँं
प्रिंटिंग और स्टेशटनी मंत्री ने कहा कि रोज़मर्रा के कामकाज के दौरान सरकारी दफ्तरों की फाइलें कई सरकारी कर्मियों के हाथों से निकलती हैं और अच्छे संदेश देने के लिए इससे बढ़िया पहलकदमी नहीं हो सकती। इसके इलावा समय और पैसे की बचत के लिए फाइल कवर पर लगते फलैपर पर विभाग, शाखा आदि का नाम छापने का भी फ़ैसला किया गया है जिससे हर फाइल तैयार करते समय प्रिंट न निकालना पड़े।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 hr agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
2 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
2 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
2 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
4 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
5 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
7 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
8 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
9 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines