Punjab: मान सरकार का बड़ा ऐलान, ग्रुप-ए और बी की नौकरी के लिए आवेदन कर पाएंगे पूर्व सैनिक
Edited By Gyanendra Sharma

bhagwant mann
Edited By Gyanendra Sharma

bhagwant mann
नई दिल्ली: पंजाब की मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने देश के पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी है। पंजाब में पूर्व सैनिक अब ग्रुप-ए और बी के पदों पर नौकरी हासिल कर सकेंगे। पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक नौकरी प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के रक्षा सेवा कल्याण निदेशालय और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
पंजाबी यूनिवर्सिटी पूर्व सैनिकों को ग्रेजुएशन की डिग्री प्रदान करेगी और उसके आधार पर पूर्व सैनिक उक्त दोनों ग्रुपों की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाएंगे। पंजाब भवन में औपचारिक कार्यक्रम में रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस कार्यक्रम में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के चांसलर डॉ. अरविंद, रक्षा सेवा कल्याण विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी जेएम बालामुर्गन, रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) भूपिंदर सिंह ढिल्लों भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने बताया कि इस समझौते के तहत योग्य पूर्व सैनिकों को ग्रेजुएशन की डिग्री से सम्मानित किया जाएगा जोकि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से आर्ट्स (रक्षा और सामरिक अध्ययन) के अधीन होगी। इसके बाद पूर्व सैनिक सरकार की ग्रुप-ए और बी के पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
बता दें कि अब तक विशेष शिक्षा प्रमाण पत्र सेना, नौसेना और वायुसेना द्वारा सेवानिवृत्ति के समय दिया जाता था जिसके आधार पर पूर्व सैनिक केवल ग्रुप-सी और डी के पदों के लिए आवेदन कर सकते थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: