Exclusive: क्या है मालवीय नगर के पीपल के पेड़ की कहानी, जहां से 'चमका' था भगवंत मान का नाम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. सीएम भगवंत मान ने बताया कि कैसे दिल्ली के मालवीय नगर के एक पीपल पेड़ ने उनकी जिंदगी बदल दी.

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann on News24 Exclusive

Credit: News24

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. सीएम भगवंत मान ने बताया कि कैसे दिल्ली के मालवीय नगर के एक पीपल पेड़ ने उनकी जिंदगी बदल दी. उन्होंने बताया कि मालवीय नगर में एक बड़े पीपल पेड़ के पास एक छोटा सा दरवाजा था, उसपर लिखा था- BAG Films. सीएम मान ने कहा कि जब वो पहली बार वहां आए तो 10-15 लोग काम कर रहे थे, उनमें से एक उनकी बॉस थीं जिनका नाम था अनुराधा प्रसाद.

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवंत मान ने पुराने पलों को किया याद

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि वहां उन्हें पंजाबी सीरीज जुगनू शुरू करने के लिए कहा गया, जोकि एक कॉमेडी सीरीज है. मुख्यमंत्री ने बताया कि ये सीरीज उन्होंने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद के साथ शुरू की. उन्होंने कहा कि अनुराधा प्रसाद उनकी सबसे पहली प्रॉड्यूसर बनीं. सीएम मान ने उन दिनों को याद करते हुए कहा कि जुगनू अभी तक सबसे ज्यादा देखी गई पंजाबी कॉमेडी सीरीज रही.

‘पीपल के पेड़ को नहीं भूल सकता’

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वो उस पीपल के पेड़ को कभी नहीं भूल सकते. सीएम मान ने कहा कि न्यूज 24 से उनका पुराना नाता है. उन्होंने एक और किस्सा याद करते हुए कहा कि जब वो सांसद बनकर सेंट्रल हॉल गए तो वहां अकसर उनकी मुलाकात न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से होती थीं. सीएम मान ने बताया कि 2020 में जब वो अनुराधा प्रसाद से मिले तो उन्होंने उनसे पूछा कि आखिर पंजाब में क्या चल रहा है, जिसपर भगवंत मान ने जवाब दिया कि आप शपथ ग्रहण समारोह के लिए नए कपड़े तैयार करके रख लें. मुख्यमंत्री भगवंत मान की बात सच हुई और उन्होंने पंजाब की कमान संभाली. आज एक बार फिर न्यूज 24 के मंच से उन्होंने एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से कहा है कि वो फिर से अपने नए कपड़े तैयार कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ