Yashodhan Sharma
Read More
चंडीगढ़: वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को यहां बताया कि वित्त विभाग ने इस हफ्ते तीन उच्च शिक्षा संस्थाओं के लिए 15 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी दे दी है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वित्त विभाग ने माझा क्षेत्र की दो उच्च शिक्षा संस्थाओं के लिए 8.5 करोड़ रुपए जारी करने को मंजूरी दी है, जिसमें गुरु तेग बहादुर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, कैरों, तरन तारन के निर्माण कामों के लिए 6.75 करोड़ रुपए और आई. आई. एम, अमृतसर के लिए 1.71 करोड़ रुपए जारी करने को मंजूरी दी गई।
मंत्री चीमा ने आगे बताया कि वित्त विभाग ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल सायंसिज़, मोहाली को वित्तीय साल 2022-23 के लिए प्रवानित बजट में से 6.50 करोड़ रुपए की बकाया राशि एकमुशत रकम के तौर पर जारी करने की मंजूरी दे दी है।
वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की शैक्षिक संस्थाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है जिससे इन संस्थाओं को फंडों की कोई कमी न आए।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।