नई दिल्ली: पंजाब की मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) में हड़कंप मचा है। यहां एक छात्रा ने नहाते वक्त 60 लड़कियों का वीडियो (Girls Video) बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बात का खुलासा होने के बाद यूनिवर्सिटी में 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि लड़की ने अपने साथी लड़कियों के नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाकर शिमला एक लड़के को भेज दिया। उस लड़के ने न्यूड वीडियो (Chandigarh University Video) को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जैसे हीं लड़कियों को मिली उसमें से 8 लड़कियों ने सुसाइड करने की कोशिश की है।
बीती रात ढाई बजे लड़कियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिसमें से एक लड़की की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। वीडियो भेजने वाली लड़की और वायरल करने वाला उसका दोस्त, दोनों ही हिमाचल के रहने वाले हैं। पुलिस ने वीडियो भेजने वाली छात्रा को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि छात्रा लंबे समय से अन्य छात्राओं की नहाते समय की वीडियो (Chandigarh University Girls Video) बना रही थी और शिमला के एक युवक को भेज रही थी। युवक ने यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाल दी। छात्राओं ने जब इंटरनेट मीडिया पर पर अपनी वीडियो देखी तो वह दंग रह गई।
छात्राओं (Chandigarh University Girls Protest) का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन उनपर मामला दबाने का दवाब बना रहा है। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत कालेज प्रबंधन से की, लेकिन कालेज प्रबंधन ने मामले में कुछ भी कार्रवाई नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
राम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
28 mins agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
2 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
11 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
12 hrs ago'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
13 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
14 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
14 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines