चंडीगढ़: राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य में और अधिक निवेश को आकर्षित करने हेतु पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरवरी 2023 में पंजाब निवेश सम्मेलन करवाने की मंजूरी दे दी है। इन्वैस्ट पंजाब-राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन राज्य के व्यापक औद्योगिक विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए इसको नई राह पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने इन्वैस्ट पंजाब को इस अहम प्लेटफार्म का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए कहा, जिससे पंजाब को भारत और विश्व भर के निवेशकों के लिए पसन्दीदा स्थान बनाया जा सके। भगवंत मान ने कहा कि इस मेगा इवेंट को सफल बनाने के लिए पुख़्ता प्रबंध किए जाएंगे।
https://twitter.com/CMOPb/status/1567531698904256512?s=20&t=K_apBHqgi29hwPILuwRbRw
मुख्यमंत्री ने राज्य को भारत और विश्व भर में निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थान के रूप में उभारने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह सम्मेलन राज्य को उद्योग के केंद्र के रूप में उभरने के लिए प्रेरक के रूप में काम करेगा। भगवंत मान ने इन्वैस्ट पंजाब को भारत के सभी प्रमुख शहरों और विश्व स्तर पर रोड-शो समेत प्रमोशन आऊटरीच प्रोग्राम करने के भी निर्देश दिए, जिससे संभावित निवेशकों को सम्मेलन के लिए न्योता दिया जा सके और सम्मेलन के दौरान राज्य की विशेषताओं को दिखाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने निवेशकों की सुविधा के लिए पंजाब के यूनीफाईड रैगूलेटर और सिंगल विंडो सिस्टम को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य ने पिछले पाँच महीनों के दौरान 21,000 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त किया है। भगवंत मान ने कहा कि इस निवेश से राज्य भर के लगभग 93,000 नौजवानों के लिए रोजग़ार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने आगे कहा कि निवेश प्राप्त करने की इस गति को टूटना नहीं चाहिए और राज्य में अधिक से अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
Rajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
46 mins agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
1 hr agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
4 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
5 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
5 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
6 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
7 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
8 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines