---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

पटना हाईकोर्ट ने बिहार पुलिस को लगाई फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

अमिताभ ओझा, पटना: पटना हाईकोर्ट ने बिहार पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए झंझारपुर कोर्ट के जज के खिलाफ दायर केस को वापस करने का निर्देश दिया है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से हाईकोर्ट के जज नाराज थे। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने बिहार के डीजीपी और मधुबनी के एसपी […]

---विज्ञापन---

अमिताभ ओझा, पटना: पटना हाईकोर्ट ने बिहार पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए झंझारपुर कोर्ट के जज के खिलाफ दायर केस को वापस करने का निर्देश दिया है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से हाईकोर्ट के जज नाराज थे। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने बिहार के डीजीपी और मधुबनी के एसपी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट मे जस्टिस राजन गुप्ता और मोहित शाह के बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए बिहार पुलिस के तरीके पर ऐतराज जताते हुए फटकार लगाई।

सुप्रीम कोर्ट की अवमानना
दरअसल, कोर्ट ने इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के प्रतिकूल एवं आदेश का अवमानना बताया। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के अनुसार, पुलिस को किसी भी ज्यूडिशियल अफसर के खिलाफ मामला दर्ज करने के पहले हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से इजाजत लेनी पड़ती है, लेकिन इस मामले में इस प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – लम्पी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए पशु पालन मंत्री भुल्लर ने मुख्यालय के वैटरनरी अफ़सर जिलों में किए तैनात

---विज्ञापन---

 

क्या है मामला
मामला झंझारपुर कोर्ट में जज के चेंबर में घुसकर थानेदार और एक और दरोगा द्वारा एडीजे प्रथम अविनाश कुमार की पिटाई का है। घटना पिछले साल 18 नवंबर को हुई। बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर सिविल कोर्ट में घोघरडीहा थाने के थानेदार गोपाल कृष्ण और दरोगा अभिमन्यू कुमार शर्मा ने चेंबर में घुसकर जज के साथ मारपीट की थी। थानेदार ने जज पर पिस्तौल तान दी थी। कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने जज को किसी तरह बचाया था। इस वाकये के बाद बिहार पुलिस ने जो किया उस पर पटना हाईकोर्ट बुरी तरह नाराज है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 04, 2022 07:22 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola