गाजियाबाद-नोएडा में वोटिंग खत्म, दिल्ली में कब होगा चुनाव?

Delhi Lok Sabha Election Date : देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में वोटिंग खत्म हो गई। आइए जानते हैं कि दिल्ली में कब चुनाव होगा?

Delhi Loksabha Election 2024

दिल्ली की सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी।

विज्ञापन

Delhi Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हो गई। सेकंड फेज में दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में शुक्रवार को शांतिपूर्वक मतदान खत्म हो गया। आइए जानते हैं कि अब दिल्ली में कब चुनाव होगा?

दिल्ली से गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद सीमा साझा करता है। दोनों जिलों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले गए। अगर यूपी की 8 लोकसभा सीटों की बात करें तो शाम 6 बजे तक 53.02 प्रतिशत वोटिंग हुई। गाजियाबाद में 48 फीसदी और गौतमबुद्ध नगर में 51.92 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन

दिल्ली में 25 मई को होगा मतदान

दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं, जहां एक ही चरण में मतदान होगा। राष्ट्रीय राजधानी में छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी करेगा। उम्मीदवार 6 मई तक अपना नामांकन पर्चा भर सकते हैं, जबकि नाम वापस लेने की तारीख 9 मई तय की गई है।

विज्ञापन

AAP-कांग्रेस मिलकर रही चुनाव

विज्ञापन

नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्वी, चांदनी चौक, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली सीटों पर एक साथ 25 मई को वोटिंग होगी। पिछले चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप किया था। इस बार दिल्ली में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच चुनावी मुकाबला होगा। इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ