Wrestler Sexual Harassment Case

बृजभूषण शरण को झटका, अब कोर्ट यौन उत्पीड़न केस में आरोप तय करने पर सुनाएगी फैसला

Brij Bhushan Singh plea: बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने अपनी याचिका में दिल्ली पुलिस की सीडीआर को यौन उत्पीड़न मामले में रिकॉर्ड में दर्ज करने का आग्रह किया था। इससे पहले 18 अप्रैल को कोर्ट ने इस मामले में सांसद पर आरोप तय करने पर फैसला टाल दिया था।

Delhi court reject Brij Bhushan Singh plea: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने महिला पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग की थी। अब एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत 7 मई को इस मामले में आरोप तय करने पर अपना आदेश सुनाएंगी।

विज्ञापन

मै भारत में नहीं था

बता दें बृजभूषण फिलहाल यूपी की कैसरगंज सीट से सांसद हैं, वह बीजीपी से इस सीट पर दोबारा टिकट की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनके विवादों को लेकर पार्टी ने अभी तक न उनके और न किसी और को इस सीट से टिकट दिया है। पेश याचिका में बृजभूषण सिंह ने अदालत में दावा किया था कि उस पर लगे आरोप झूठे हैं, जिस तारीख पर उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह उस दिन भारत में ही नहीं थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ