---विज्ञापन---

पीएम मोदी के चुनाव लड़ने पर ‘बैन’ लगाने की याचिका, इस दिन हाई कोर्ट में सुनवाई

UP Lok Sabha elections: दिल्ली हाई कोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक याचिका दायर की गई है। याचिका में पीएम मोदी पर छह साल के लिए चुनाव लड़ने पर बैन लगाने का आग्रह किया गया है। इस याचिका पर कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।

नरेंद्र मोदी
---विज्ञापन---

Delhi High Court: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘भगवान और पूजा स्थल’ के नाम पर कथित रूप से वोट मांगने के आरोप पर शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई है। दरअसल, जस्टिस सचिन दत्ता के मौजूद न होने पर इस मामले में सुनवाई टल गई। अब इस याचिका पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। इस याचिका में पीएम पर 6 साल तक के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

वकील ने दायर की है याचिका

पेश मामले में वकील आनंद एस जोंधले ने ये याचिका दायर की है। याचिका में 9 अप्रैल को यूपी के पीलीभीत इलाके में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी के दिए गए भाषण को आधार बनाया गया है। याची का तर्क है कि पीएम ने अपने भाषण में आचार संहिता का उल्लंघन किया है। याची का दावा है कि पीएम ने भगवान और पूजा स्थल के नाम पर वोट मांगे हैं, ऐसे में अदालत उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाए।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 26, 2024 05:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola