---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दुपट्टे और हैंडबैग से कैसे करें सेफ्टी, दिल्ली पुलिस ने 6000 स्कूल गर्ल्स को किया प्रशिक्षित

Delhi Police training program: दिल्ली पुलिस की स्पेशल पुलिस यूनिट और दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग समय-समय पर सेल्फ डिफेंस ट्रेनिग प्रोग्राम का आयोजन करता है। अभी तक 5.57 लाख से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

---विज्ञापन---

Delhi Police training program: दिल्ली पुलिस ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर मेगा सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया। शुक्रवार को दिल्ली के छतरपुर स्कूल में इस प्रोग्राम का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में करीब 6000 स्कूली छात्राओं को प्रशिक्षत किया गया। लड़कियां अपने दुपट्टे, पेन और हैंडबैग जैसी चीजों से अपनी सेफ्टी कैसे करें इस बारे में उन्हें बताया गया।

कार्यक्रम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा

समापन कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के डायरेक्टर आरएन शर्मा, एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान आरएन शर्मा ने कहा कि इस सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कार्यक्रम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आगे भी शिक्षा विभाग दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ऐसे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगा। बता दें महिलाओं और बच्चों के लिए काम करने वाली दिल्ली पुलिस की स्पेशल पुलिस यूनिट और दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करता है।

---विज्ञापन---

5.57 लाख से ज्यादा लड़कियों को किया प्रशिक्षित 

अभी तक 5.57 लाख से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इस दौरान स्पेशल पुलिस कमिश्नर अजय चौधरी ने कहा कि सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले चुकी बच्चियों में कॉन्फिडेंट आता है। वह किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार होती है। कैसे वह अपने दुपट्टे, पेन और हैंडबैग को जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करें, इस बारे में उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है।

नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि छात्राएं और महिलाएं वर्कप्लेस, स्कूल-कॉलेज में अपने साथ हो रहे किसी भी तरह के अभ्रद व्यवहार के बारे में पुलिस की महिला हेल्पलाइन पर सूचना दें। उन्होंने कहा इस तरह के प्रशिक्षण शिविर में पुलिस चेन स्नेचिंग या बैग स्नेचिंग की वारदात के दौरान बचाव के तरीके बताती है। दिल्ली पुलिस इस तरह के अलग-अलग ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाती है। जिनमें नुक्कड़ नाटक और जेंडर सेंसटाइजेशन के तहत लड़कियों और महिलाओं को जागरूक किया जाता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 26, 2024 09:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola