Delhi: नाबालिग करता था प्यार, महिला ने किया इनकार; उठाया यह बड़ा कदम

Lady shot by minor: पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में यह पता चला है कि नाबालिग पीड़िता की बेटी से प्यार करता है, वह कई बार इस बात का इजहार उससे कर चुका था। लेकिन वह इस रिश्ते को पसंद नहीं करती थी और उसे अपनी बेटी से दूर रहने के लिए सचेत कर चुकी थी।

Bilaigarh mass murder

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

Jahangirpuri lady shot by minor (विमल कौशिक) : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक नाबालिग ने अपने साथियों संग मिलकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार नाबालिग महिला की बेटी से प्यार करता था। बताया जा रहा है कि वह कई बार उससे इस बात का इजहार भी कर चुका था। लेकिन वह इस रिश्ते के खिलाफ थी।

विज्ञापन

महिला ने जताया था विरोध

महिला ने कई बार नाबालिग को अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी। लेकिन वह उसका पीछा करता था और उससे बात करना और साथ रहना चाहता था। पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता के घर के पास ही रहता है। शुक्रवार को उसने महिला के घर में घुसकर उसे गोली मारी है। पीड़िता की पहचान सरिता के रूप में हुई है। गोली की आवाज और महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

वारदात में नाबालिग के दोस्त भी शामिल 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया,  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से नाबालिग फरार है। बताया जा रहा है कि इस हमले में नाबालिग के कुछ दोस्त भी शामिल हैं। पुलिस सभी हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

तमंचा कहां से लाया?

पुलिस के अनुसार नाबालिग वारदात में यूज किया गया तमंचा कहां से लाया? उसे यह किसने दिया इस बात का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। फिलहाल मौके पर पुलिबल तैनात किए गए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की रिकॉडिंग खंगाली जा रही है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ