तीन शादियां कर चुकी महिला कोर्ट में बोली-मुझे पहला पसंद, उसके साथ ही रहूंगी

Ahmedabad : गुजरात हाई कोर्ट ने महिला के पति की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि महिला को अदालत में हाजिर किया जाए। महिला कोर्ट के समक्ष पेश हुई और हैरान करने वाली कहानी बताई।

Gujarat High court
विज्ञापन

Ahmedabad :  अहमदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला की तीसरी शादी के बाद अपना पहला पति मिल गया। इस मामले को लेकर गुजरात हाईकोर्ट में भी सुनवाई की है और महिला और उसके पति को सुरक्षा भी देने की बात कही है। जानें क्या है पूरा माजरा!

गुजरात के मेहसाणा जिले के रहने वाले कपल ने घर से भागकर शादी की थी। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद नगर निगम के शाहपुर वार्ड में अपनी शादी पंजीकृत करवाई थी। लेकिन जब महिला के परिवार को इसकी भनक लगी तो वह जबरदस्ती महिला को अपने साथ लेकर चले गए।

विज्ञापन

इसके बाद महिला का पति हाई कोर्ट पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वह महिला को अदालत में पेश करे। पुलिस ने महिला की तलाश की और उसे एक घर से बरामद किया। इसके बाद कोर्ट के सामने महिला हाजिर हुई और अपनी पहली शादी की पुष्टि की, पहले पति की पहचान की और फिर ऐसे सच्चाई सामने रखी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान था।

महिला ने बताया कि पहली शादी के बाद नाराज घर वाले उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए और दूसरी शादी करा दी। हालांकि कुछ दिन बाद दूसरे पति ने भी महिला को छोड़ दिया। इसके बाद महिला को बनासकांठा जिले ले जाया गया और तीसरी शादी करवा दी गई।

विज्ञापन

हालांकि कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस महिला के तीसरे पति के घर पहुंची और सही सलामत बरामद कर लिया। कोर्ट से महिला ने कहा कि वह अपने पहले पति के साथ रहना चाहती है। कोर्ट महिला की इच्छा को मानते हुए सरकारी वकील को सुरक्षा प्रदान कराने का आदेश दिया और साथ में यह भी कहा कि अगर कभी खतरा महसूस होता है तो तुरंत पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ