Punjab: लम्पी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए पशु पालन मंत्री भुल्लर ने मुख्यालय के वैटरनरी अफ़सर जिलों में किए तैनात

लम्पी स्किन

लम्पी स्किन

चंडीगढ़: पंजाब के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा पशुओं को हो रही लम्पी स्किन बीमारी की तुरंत रोकथाम के लिए मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से ज्यादा प्रभावित जिलों में अस्थायी तौर पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बीमारी बढ़ने और अमले की कमी के सम्मुख पांच ज़िलों में मुख्यालय के अधिकारी तैनात किये गए हैं। उन्होंने बताया कि वैटरनरी अधिकारी डॉ. प्रीति सिंह की अस्थायी ड्यूटी ज़िला शहीद भगत सिंह नगर, वैटरनरी अधिकारी डॉ. करण गोयल की ड्यूटी फ़ाज़िल्का, वैटरनरी अधिकारी डॉ. हरिन्दर सिंह की बरनाला, वैटरनरी अधिकारी डॉ. अनिल सेठी की बठिंडा और वैटरनरी अधिकारी डॉ. परमपाल सिंह की ड्यूटी श्री मुक्तसर साहिब में लगाई गई है।

ये सभी डॉक्टर 31 अगस्त तक इन ज़िलों में हर स्थिति पर नज़र रखेंगे और बीमारी की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इन अधिकारियों को तुरंत अपने-अपने ज़िलों में उपस्थित होने की हिदायत की गई है।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने इसी तरह ज़िलों के डिप्टी डायरैक्टरों को लिखित आदेश जारी करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के अधीन पड़ते समूह पशु संस्थानों सहित क्षेत्रीय दौरे तेज़ करें। अधिकारियों को दौरों के मौके कवर किये गए गांवों, घरों और प्रभावित पशुओं की गिनती सम्बन्धी लिखित रिपोर्ट रोज़ाना दोपहर 3 बजे तक मुख्यालय को भेजना यकीनी बनाने की भी हिदायत की गई है। मंत्री ने कहा कि डिप्टी डायरेक्टर आधा समय अपने-अपने दफ़्तर में ड्यूटी निभाएंगे और आधा समय फील्ड में दौरे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ