Noida News: नोएडा में ग्राइंडर गे डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर युवाओं को फंसाकर लूटने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। थाना सेक्टर 24 पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी समलैंगिक संबंध बनाने का लालच देकर पीड़ितों को सुनसान जगह पर बुलाते थे और फिर तमंचे पर लूटपाट करते थे।
11वीं तक पढ़ा है सरगना
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज, विशाल कुमार, उस्मान और हिमांशु के रूप में हुई है। डीसीपी यमुना प्रसाद के अनुसार, गिरोह का सरगना विशाल है। वह केवल 11वीं तक पढ़ा है। गिरोह के अन्य सदस्य भी नशे के आदी हैं। आपसी मेलजोल के बाद आपराधिक योजना बनाकर इसे अंजाम दे रहे थे।
गे लड़कों को भेजते थे फ्रेंड रिक्वेस्ट
आरोपी ग्राइंडर ऐप के जरिए लड़कों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते और फिर बातचीत के दौरान समलैंगिक संबंध बनाने का ऑफर देते थे। जब पीड़ित व्यक्ति मिलने के लिए राजी हो जाता तो उसे सुनसान इलाके में बुलाया जाता। तमंचे और हथियार दिखाकर उनसे नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट लिया जाता था।
12 से अधिक को बनाया शिकार
पुलिस ने बताया कि आरोपी अब तक 12 से अधिक युवाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, दो फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिलें, नकदी और पीड़ितों का डाटा बरामद किया गया है।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में प्रेमी ने प्रेमिका को इतना पीटा कि हो गई मौत, 5 बच्चों की मां थी महिला
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
29 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 hr agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
2 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
2 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
3 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
4 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
6 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
8 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
9 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines