Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक लड़की का नहाते हुए वीडियो बना रहा था। जानकारी होने पर युवती और उसके पिता ने युवक की पिटाई लगा दी, जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है।
देखते ही लड़की ने मचा दिया शोर
घटना नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र में गुरुवार की है। यहां एक गांव निवासी युवती अपने घर में नहा रही थी। तभी शाहजहांपुर निवासी सुमित (21) उसका नहाते हुए वीडियो बना रहा था। इसी दौरान युवती ने युवक को देख लिया। उसने शोर मचा दिया। शोर को सुन कर परिवार वाले इकट्ठा हो गए। युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगा दी और युवक को एक कमरे में बंद कर दिया।
कमरा खोला तो फंदे से लटका था
जानकारी के मुताबिक जब देर शाम को कमरा खोला तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। युवती और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है।
संबंधित खबरें
10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
6 mins agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 hr agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
1 hr agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
2 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
3 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
11 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
13 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
14 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
15 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines