Noida Authority: भाई-भाई और भाई-बहन में संपत्ति का हस्तांतरण अब निशुल्क होगा, प्रस्ताव तैयार
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida Authority: उत्तर प्रदेश के नोएडा में होने वाली आगामी बोर्ड बैठक में लोगों को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से भाई-भाई और भाई-बहन के बीच संपत्ति के हस्तांतरण को निशुल्क किया जा रहा है। इसके लिए अब प्राधिकरण में कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह सभी तरह की संपत्ति पर लागू किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में सबसे पहले दादा-नाती के बीच संपत्ति के हस्तांतरण को निशुल्क किया गया था। जबकि पति द्वारा पत्नी या बच्चों को संपत्ति का हस्तांतरण पहले से ही निशुल्क है। अब प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि भाई-बहन के बीच संपत्ति का हस्तांतरण होता है तो प्राधिकरण इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लेगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आगामी बोर्ड बैठक में नोएडा प्राधिकरण का आवासीय विभाग इस प्रस्ताव को पेश करेगा। बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद इसे नियम के तौर पर लागू हो जाएगा। आपको बता दें कि किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री से पहले प्राधिकरण की ओर से पांच फीसदी ट्रांसफर चार्ज लिया जाता है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि प्रस्ताव तैयार किया गया है। बोर्ड से अनुमोदन होने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: