भोपाल: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक मॉल में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। नमाज पढ़ने की जानकारी के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और अपना विरोध जताया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मॉल के अंदर भगवान राम का भजन भी गया।
जानकारी के मुताबिक, मॉल के कुछ कर्मचारी ग्राउंड फ्लोर के सेपरेट स्पेस में नमाज पढ़ रहे थे। इसकी सूचना के बाद मॉल पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए पहले हंगामा किया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। इस मामले में न तो मॉल प्रबंधन, न ही मुस्लिम समुदाय और न ही बजरंग दल की तरफ से कोई शिकायत पुलिस में की गई है।
बजरंग दल की चेतावनी- नमाज हुई तो हम भी हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे
विरोध दर्ज कराने के दौरान भोपाल बजरंग दल के संयोजक दिनेश यादव ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि मॉल के अंदर बेसमेंट के पास विशेष समुदाय के लोगों द्वारा चुपके से नमाज पढ़ी जा रही है। इसकी सूचना पर हम पहुंचे और मॉल प्रबंधन को इस संबंध में जानकारी दी, जिसे मैनेजमेंट ने नकार दिया।
इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने श्री राम जय जय राम के भजन प्रारंभ किए जिसके बाद मैनेजमेंट हरकत में आया और नमाज बंद कराई। उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज के बाद अगर नमाज पढ़ने की खबर आएगी तो फिर बजरंग दल मॉल के मेन गेट पर हनुमान चालीसा का बड़े स्तर पर पाठ करेगा।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
1 hr agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
3 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
5 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
6 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
6 hrs agoसीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines