Satara Lok Sabha Seat Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद सभी दल सियासी नफे-नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। इसी क्रम में एनसीपी शरद पवार की पार्टी ने भी चुनावी हार को लेकर बैठक की। एनसीपी शरद पवार ने सतारा लोकसभा सीट को लेकर चुनाव आयोग जाने का फैसला किया है। पार्टी ने दावा किया कि उनके जैसा सिंबल निर्दलीय उम्मीदवार को आवंटित किया गया था। ऐसे में मतदाता भ्रमित हो गए और इस सीट पर बीजेपी चुनाव जीत गई। सतारा के अलावा भी कई सीटों को लेकर पार्टी ने सवाल उठाए हैं।
बता दें कि सतारा से शिवाजी महाराज के 13वें वंशज उदयनराजे प्रतापसिंह ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार शशिकांत जयवंतराव को 32 हजार 771 वोटों से हरा दिया। चुनाव में उदयनराजे को 5 लाख 71 हजार 134 वोट मिले थे। वहीं शशिकांत को 5 लाख 38 हजार 363 वोट हासिल हुए। वहीं जिस निर्दलीय उम्मीदवार को लेकर पार्टी ने ऐतराज जताया है उसे 37 हजार से अधिक वोट मिले हैं। चुनाव आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवार को तुरही चुनाव चिन्ह आवंटित किया था।
एनसीपी शरद पवार के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि सतारा सीट पर एक जैसे दिखने वाले चुनाव चिन्हों के कारण उनके उम्मीदवार की हार हुई, क्योंकि मतदाताओं में भ्रम की स्थिति हो गई। इस सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़े संजय गाडे को 37 हजार 62 वोट मिले। ऐसे में हम इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के पास शिकायत करेंगे। इसके साथ ही पाटिल ने कहा कि सतारा के अलावा डिंडोरी में भारती पवार के सामने चुनाव लड़ रहे निर्दलीय को भी यही चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था। पाटिल ने कहा कि बीड में भी निर्दलीय प्रत्याशी को भी पिपानी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया था।
ये भी पढ़ेंः इन समीकरणों ने बिगाड़ा ‘खेल’ ! नहीं तो BJP को मिल जाता बहुमत? जानें किन सीटों पर फंसा ‘गेम’
ये भी पढ़ेंः जब PM Modi के पैर छूने झुके Nitish Kumar… सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
संबंधित खबरें
IAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 hr agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
3 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
4 hrs agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
19 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
20 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
23 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 days agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines