इन समीकरणों ने बिगाड़ा 'खेल' ! नहीं तो BJP को मिल जाता बहुमत? जानें किन सीटों पर फंसा 'गेम'

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद एनडीए एक बार फिर सरकार बनाने जा रहा है। पीएम मोदी तीसरी बार 9 जून को शपथ लेंगे। इस बीच चुनाव नतीजों से जुड़े चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

PM Modi Tit For Tat Move For China

Lok Sabha Election Result 2024: देश में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के बाद एनडीए अब सरकार बनाने जा रही है। वहीं नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। इस बार पीएम मोदी एनडीए के 400 पार होने का दावा कर रहे थे लेकिन 4 जून को आए नतीजों ने सबको चौंका दिया। बीजेपी इस चुनाव में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। 4 जून को घोषित हुए नतीजों के अनुसार बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं जबकि उसके सहयोगियों को मिलाकर आंकड़ा 292 तक ही पहुंच पाया। कुल मिलाकर इस बार सही मायनों में एनडीए की सरकार बनी है। इस बीच चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि देश भर में कुल 33 सीटें ऐसी थी जहां बीजेपी बहुत ही कम मार्जिन से चुनाव हार गई।

ऐसी सीटों में सबसे पहला नाम है चंडीगढ़। इस सीट पर बीजेपी मात्र 2504 वोटों के मामूली अंतर से चुनाव हार गई। वहीं यूपी की हमीरपुर सीट पर भी हार का अंतर मात्र 2629 वोटों का रहा। यूपी की सलेमपुर सीट पर भी बीजेपी को मात्र 3 हजार 573 वोटों से हार झेलनी पड़ी। वहीं महाराष्ट्र के धुले सीट पर पार्टी को महज 3831 वोटों से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ