---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

वंचित बहुजन आघाडी पार्टी ने 5 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, बारामती से सुप्रिया सुले को समर्थन

Lok Sabha Election 2024: अब तक वंचित बहुजन आघाडी पार्टी (VBA) अपने 24 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। मंगलवार को VBA ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी की है।

---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में वंचित बहुजन आघाडी पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है। VBA ने महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की प्रत्याशी और पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को समर्थन देने का ऐलान किया है।

---विज्ञापन---

 

पुणे लोकसभा सीट से वसंत मोरे को बनाया उम्मीदवार

तीसरी लिस्ट में वंचित बहुजन आघाडी पार्टी ने पुणे लोकसभा सीट से वसंत मोरे, शिरूर से मंगलदास बगुल, औरंगाबाद से अफसर खान, प्रभानी से बाबासाहेब भुजंगराव उगले और नांदेड़ लोकसभा सीट से अविनाश बोसिकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बारामती लोकसभा सीट से वीबीए ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

---विज्ञापन---

24 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

जानकारी के अनुसार अब तक वंचित बहुजन आघाडी पार्टी कुल 24 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इससे पहले जारी लिस्ट में पार्टी ने महाराष्ट्र की सोलापुर लोकसभा सीट से राहुल काशीनाथ गायकवाड़, सातारा से मारुति धोधीराम जानकर, रावेर से संजय ब्राह्मणे, और मुंबई नार्थ सेंट्रल से अबुल हसन खान को अपना प्रत्याशी चुना है।

प्रकाश आंबेडकर अकोला से लड़ रहे चुनाव

बता दें महाराष्ट्र में वंचित बहुजन आघाडी ने महाविकास आघाडी से गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। दोनों में सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी थी। बता दें वंचित बहुजन आघाडी पार्टी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर खुद अकोला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीट हैं। 19 अप्रैल को देशभर में पहले चरण का चुनाव है। 4 जून को मतगणना होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: AAP विधायकों के साथ फुल एक्शन में सुनीता केजरीवाल, पहली बैठक में क्या फैसले हुए?

First published on: Apr 02, 2024 10:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola