हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maharashtra News: बिना टिकट ट्रेन में कर रहे थे ‘मस्ती’... यात्रियों से रेलवे ने वसूले 43.54 करोड़ 

Maharashtra News: पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, सिर्फ मई 2025 के महीने में 3.02 लाख बिना टिकट या अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे 21.65 करोड़ का जुर्माना वसूला गया। आइए पढ़ते हैं मुंबई से अंकुश जायसवाल की रिपोर्ट…

विज्ञापन
मुंबई लोकल ट्रेन

Maharashtra News: अगर आप भी बिना टिकट लोकल या ट्रेन में चढ़ने की सोच रहे हैं, तो संभल जाइए! पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से मई 2025 के बीच जबरदस्त टिकट चेकिंग अभियान चलाया और बेटिकट यात्रियों से 43.54 करोड़ का जुर्माना वसूला। इसमें अकेले मुंबई उपनगरीय क्षेत्र से 11.71 करोड़ की वसूली की गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आगे भी ये अभियान जारी रहेगा। 

बेटिकट यात्रियों से हो रही थी परेशानी, रेलवे ने चलाया अभियान

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इसके पीछे रेलवे प्रशासन का मकसद है कि सभी ईमानदार यात्रियों को एक आरामदायक और बिना किसी झंझट वाली यात्रा का अनुभव मिले। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और छुट्टियों की स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ लोकल ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

मई 2025 के महीने में 3.02 लाख बिना टिकट पकड़े गए

जानकारी के अनुसार मुंबई लोकल हो या लंबी दूरी की ट्रेन बिना टिकट सफर करने वालों की लगाातर शिकायत रेलवे को मिल रही थी। रेलवे की टीम ने न सिर्फ ट्रेनों में बल्कि एसी लोकलों में भी अचानक धावे बोले और 10,300 से ज्यादा बेटिकट यात्रियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, सिर्फ मई 2025 के महीने में 3.02 लाख बिना टिकट या अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे 21.65 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन

मुंबई लोकल में 1.04 लाख मामलों में 5.71 करोड़ की वसूली हुई

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मुंबई की लोकल ट्रेनों में भी रेलवे की सख्ती की जा रही है, इन में 1.04 लाख मामलों में 5.71 करोड़ की वसूली हुई है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध और उचित टिकट के साथ ही यात्रा करें। क्योंकि टिकट नहीं तो यात्रा नहीं और पकड़े गए तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: क्या महायुति में नहीं है सब कुछ ठीक? 7 बड़ी बैठकों में शामिल नहीं होंगे एकनाथ शिंदे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola