शरद पवार को लगा बड़ा झटका, NCP का नाम और निशान अजित गुट को मिला

Big Setback For Sharad Pawar: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। चुनाव आयोग ने एनसीपी का नाम और निशान अजित पवार गुट को दे दिया।

sharad pawar and ajit pawar

शरद पवार और अजित पवार। (File Photo)

विज्ञापन

Big Setback For Sharad Pawar: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। चुनाव आयोग ने एनसीपी का नाम और निशान (घड़ी) अजित पवार गुट को दे दिया। इसके साथ ही आयोग ने शरद पवार से 7 फरवरी तक 3 नामों का सुझाव देने को कहा है।

विज्ञापन

‘जो शिवसेना के साथ उन्होंने किया, वही हमारे साथ किया’

सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि जो शिवसेना के साथ उन्होंने किया, वही हमारे साथ किया। केवल नाम बदला है, कंटेंट वही है। सुले ने कहा कि शरद पवार ने शून्य से NCP की शुरुआत की। उनके पीछे कोई काका या दादा नहीं था। चुनाव आयोग के फैसले में अदृश्य शक्ति का हाथ है। विधायकों की संख्या से पार्टी तय नहीं होती। अदृश्य शक्ति की विजय हुई है। हम फिर से खड़े होंगे।

विज्ञापन

‘घर का भेदी लंका ढाए’

अजित पवार गुट को एनसीपी का नाम और निशान मिलने पर शरद गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घर का भेदी लंका ढाए। हम अभी भी अजित पवार को दोषी मानते हैं। उन्होंने कहा कि अजित को पार्टी में लेकर डिप्टी सीएम बनाना हमारी बड़ी गलती थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं’

चुनाव आयोग के फैसले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि आयोग ने हमारे वकीलों की दलीलें सुनीं। उसके बाद हमारे पक्ष में फैसला सुनाया। हम इस फैसला का विनम्रतापूर्वक स्वागत करते हैं।

विज्ञापन

‘अजित पवार की पार्टी ही असली एनसीपी है’

विज्ञापन

भाजपा  नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे महायुति के सहयोगी अजित पवार की पार्टी असली एनसीपी है। चुनाव आयोग ने उन्हें ही पार्टी का नाम और निशाना दिया है। हम इसका स्वागत करते हैं।

‘चुनाव आयोग ने अनुकरणीय धैर्य दिखाया’

विज्ञापन

अजित पवार गुट के वकील वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि चुनाव आयोग ने अनुकरणीय धैर्य दिखाया। उसने दोनों पक्षों को सुना… फिर उन्होंने फैसला सुनाया। मुझे शुरू से ही पता था कि हम सफल होने जा रहे हैं। सरल शब्दों में कहें तो यह संख्याओं का खेल है। दोनों गुटों में से जिसके पास अधिक विधायक होंगे, जाहिर है वही असली पार्टी होगी। उन्होंने कहा कि यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है, लेकिन दूसरा पक्ष इस सवाल को टालता रहा, क्योंकि उन्हें पता था कि संख्याएं उनके पास नहीं हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ