NCP सांसद ने संसद में पढ़ी ऐसी कविता, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

NCP MP Poem Viral Video : NCP सांसद ने राम मंदिर उद्घाटन और देश में महंगाई, बेरोजगारी आदि को जोड़ते हुए एक कविता पढ़ी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video OF NCP MP

NCP MP

विज्ञापन

NCP MP Poem Viral Video:  संसद में शेर और शायरी के जरिए सांसद वार और पलटवार करते हैं। कुछ मजाकिया कविता पढ़ते हैं तो कुछ सीरियस होकर देश की स्थिति को कविता के माध्यम से सामने लाते हैं। सोशल मीडिया पर NCP सांसद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह संसद भवन में कविता पढ़ रहे हैं। इस कविता की जमकर तारीफ हो रही है।

NCP सांसद डॉ अमोल कोल्हे ने संसद भवन में अपनी बात को कविता के जरिए रखी। उन्होंने राम मंदिर और सरकार के वादे को जोड़कर एक कविता पढ़ी। जिसमें राम मंदिर को लेकर उठाये गए सवाल, महंगाई, रोजगार, निजीकरण आदि मुद्दे शामिल हैं। कविता की कुछ पक्तियां नीचे लिखी गईं हैं।

विज्ञापन

डॉ अमोल कोल्हे ने कहा, ‘लोग कुछ तो कहेंगे, लोगों का काम है कहना, आप जन की बात मत सुनना, बस मन की बात करना। फिर भी खुश थे हम, 500 साल का सपना जो पूरा हो रहा था, हमारे अंदर का हिन्दू भी पूरी तरह से जाग गया था। चल पड़े अयोध्या की ओर, राम लला की दर्शन की आस लगाए , जो सामने नजारा दिखा वह देख दंग रह गया।

कविता की आगे की पक्तियां, ‘तीन मंजिलें, 400 खंबे और 32 सीढ़ियां, जय श्री राम का नारा लगाते हुए हम सीढ़ियां चढ़ने लगे। राम लला क्या गुहार लगाएं ये सोचने लगे। पहली सीढ़ी पर याद आई महंगाई, दूसरी पर बेरोजगारी, तीसरी पर पत्रकारिता की चरण चुंबकताऔर चौथी पर सेंट्रल एजेंसी की संदिध भूमिका। हर सीढ़ी पर कुछ न कुछ याद आ रहा था।

विज्ञापन

देखिए वीडियो

विज्ञापन

अमोल कोल्हे NCP के साथ हैं, वह महाराष्ट्र के शिरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं। सोशल मीडिया पर अब उनके द्वारा संसद में पढ़ी गई कविता वायरल हो रही है। एक धड़ा जमकर उनकी कविता की तारीफ कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ