---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Sushant Singh Rajput की पूर्व मैनेजर Disha Salian की मौत के कारणों से पर्दा उठा, सीबीआई ने किया यह खुलासा

मुंबई: दिवंगत एक्टर Sushant Singh Rajput की पूर्व मैनेजर Disha Salian की मौत के दो साल बाद मौत के कारणों से पर्दा उठा है। सीबीआई ने इस मामले में बुधवार को खुलासा किया है दिशा सालियान की मौत नशे में संतुलन खोकर बिल्डिंग से नीचे गिरने के कारण हुई थी। दिशा और सुशांत की मौत […]

---विज्ञापन---

मुंबई: दिवंगत एक्टर Sushant Singh Rajput की पूर्व मैनेजर Disha Salian की मौत के दो साल बाद मौत के कारणों से पर्दा उठा है। सीबीआई ने इस मामले में बुधवार को खुलासा किया है दिशा सालियान की मौत नशे में संतुलन खोकर बिल्डिंग से नीचे गिरने के कारण हुई थी। दिशा और सुशांत की मौत के बीच किसी तरह का कोई संबंध नहीं है।

दरअसल, दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 में हुई थी। सुशांत की मौत 14 जून 2020 में हुई थी। सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाई थी। एक हफ्ते के भीतर दोनों की मौत होने के कारण जांच एजेंसी उनके बीच कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही थी। अब इस एंगल पर भी लगाम लग गया है।

---विज्ञापन---

परिजनों ने बताया था संदिग्ध 

इससे पहले दिशा सालियान के परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताया था और सीबीआई से मामले की जांच की मांग की थी। जिसके बाद जांच एजेंसियों ने सुशांत और दिशा दोनों के मामलों को एक साथ जोड़कर जांच की थी। दिशा सालियान की मौत के समय इस मामले में काफी बवाल हुआ था। उस समय दिशा के घरवालों ने इस केस में जांच की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने तब इसे आत्महत्या का मामला बताकर केस बंद कर दिया था।

परिजनों का छवि खराब करने का आरोप

वहीं, सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत मामले में अलग से कोई केस दर्ज नहीं किया था, बल्कि इसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले मामले से जोड़कर केस की जांच की गई। लेकिन अब सीबीआई ने जो निष्कर्ष दिया है उससे साफ है कि सुशांत और दिशा के केस का आपस में कुछ लेना-देना नहीं। दिशा के माता-पिता ने लगाया था यह आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की मौत के नाम पर अभी भी राजनीति हो रही है और कुछ नेता दिशा की मौत संबंधी परिस्थितियों पर सवाल उठा रहे हैं। इससे उनकी बेटी की छवि खराब हो रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए सीबीआई के अधिकारियों ने उस पार्टी की रिकॉर्डिंग और चश्मदीदों के बयानों की जांच की थी, जिसमें दिशा सालियान मौजूद थीं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2022 04:27 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola