महाराष्ट्र की नई शिक्षा नीति में पहली कक्षा से हिंदी भाषा को अनिवार्य किए जाने के फड़नवीस सरकार के फैसले पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने तीखा विरोध जताया है। महाराष्ट्र सरकार की शिक्षा नीति के अनुसार हिंदी को पहली कक्षा से तीसरी भाषा के तौर पर लागू किया गया है, जबकि अन्य भाषाओं को पढ़ाने के लिए कम से कम 20 छात्रों की जरूरत रखी गई है।
महाराष्ट्र की सांस्कृतिक अस्मिता के विरुद्ध- राज ठाकरे
ठाकरे ने इस फैसले को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक अस्मिता और मातृभाषा मराठी के विरुद्ध बताते हुए इसे थोपने की मानसिकता करार दिया है। राज ठाकरे ने खुलासा किया कि उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को दो बार पत्र लिखे हैं और अब तीसरा पत्र महाराष्ट्र के सभी स्कूलों के प्राचार्यों को भेजा जाएगा, ताकि इस फैसले का संगठित विरोध किया जा सके। ठाकरे का आरोप है कि इस नीति के पीछे आईएएस अधिकारियों की लॉबी सक्रिय है, जो खुद मराठी बोलने से कतराते हैं और हिंदी को थोपने का प्रयास कर रहे हैं।
सभी स्कूल में प्राचार्यों को लिखा पत्र
राज ठाकरे ने पहली कक्षा से हिंदी अनिवार्य के फैसले के विरोध में सभी स्कूल में प्राचार्यों को पत्र लिखा है और कहा की सरकार के इस एजेंडे का आप विरोध करे हम आपके साथ है अगर ऐसा नहीं होगा तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता आपसे मिलने आएंगे। राज सवाल उठाया कि अगर महाराष्ट्र में हिंदी अनिवार्य हो सकती है, तो क्या अब मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में तीसरी भाषा के रूप में मराठी सिखाई जाएगी?
ठाकरे ने केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) का हवाला देते हुए कहा कि उसमें हिंदी को किसी राज्य में अनिवार्य करने का निर्देश नहीं है। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां हिंदी को अनिवार्य नहीं बनाया गया है, फिर महाराष्ट्र में ही यह भाषा नीति क्यों थोपी जा रही है? राज ठाकरे ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों से अपील की है कि वे इस निर्णय का खुलकर विरोध करें और मराठी भाषा की गरिमा तथा शिक्षा में भाषाई संतुलन बनाए रखने के लिए आगे आएं।
ये भी पढ़ें- Mumbai: महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी की अनिवार्यता खत्म, सरकार का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
3 hrs agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
1 day ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 day agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
2 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
2 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
3 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
3 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines